Wednesday, March 11, 2026
Homeदेशकिसान आंदोलन में शामिल होने आए किसान की हार्टअटैक से मौत, हड़कंप

किसान आंदोलन में शामिल होने आए किसान की हार्टअटैक से मौत, हड़कंप

मुंगेली-ताज़ाख़बर36गढ़:- जिले के पथरिया विकासखण्ड के बदरा गांव में आज एक किसान की हार्ट अटैक से मौत हो गयी, खाद बीज और सुखा राहत की राशि नही मिलने के कारण मृतक मनोहर साहू गांव के और किसानों के साथ अपनी कई मांगो को लेकर आज मंगलवार को जिला कलेक्टोरेट का घेराव करने जा रहे थे वही किसानों के आंदोलन को देखते हुए जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी गांव पहुंच कर समझाईस दे रहे थे इस बीच मृतक किसान और अधिकारियों के बीच खाद बीज को लेकर बहस हुआ जिसके बाद नाराज किसान अपने घर गया इसी दौरान मृतक मनोहर साहू की तबियत बिगड गयी और उघर पहुँचते उसकी मौत हो गयी,

वही घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने गांव में ही हंगामा करना शुरू कर दिया,और प्रशासन को इस पूरे मामले का दोषी मानते हुए तत्काल मुआवजे की मांग करने लगे वही घटना की जानकारी लगते ही कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला सहित कई कांग्रेसी नेता भारी संख्या में पहुंचकर किसानों के आंदोलन को सही बताया साथ ही मृतक किसान के परिजनों को मुवावजा राशि की मांग करने जिला के कलेक्टर से मिले और ज्ञापन सौंपा साथ ही मांग पूरी नही होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दिया है वही जिले के कलेक्टर ने इस मामले में बताया कि किसान की मौत सामान्य रूप से हुई है और विपक्ष के द्वारा लगाए गए आरोपो को निराधार बताया साथ ही मृतक के परिजनों को शासन के नियमानुसार सहायता राशि उपलब्ध कराया जाएगा इस दौरान बिलासपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला,मुंगेली जिलाध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्रिय, पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गा बघेल,ब्लॉक अध्यक्ष राकेश पात्रे,जिला प्रवक्ता अरविंद वैष्णव, जिला महामंत्री संजय यादव,हेमेन्द्र गोस्वामी, रूपलाल कोशरे,पार्षद सोम वर्मा,पार्षद असलम खान,परवेज अख्तर, राजा माणिक मौजूद रहे।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights