Thursday, March 12, 2026
Homeबिलासपुरकांग्रेस प्रवक्ता शैलेष पांडेय का शक्तिप्रदर्शन.… ढाई हजार समर्थकों के साथ कोटा...

कांग्रेस प्रवक्ता शैलेष पांडेय का शक्तिप्रदर्शन.… ढाई हजार समर्थकों के साथ कोटा से टिकट के लिए पहुँचे पेंड्रा

बिलासपुर (ताज़ाख़बर36गढ़) सालभर से बिलासपुर शहर की बर्बादी और प्रदेश के क़द्दावर मंत्री को निशाने लेकर तीखी बयानबाजी करने वाले शैलेष पांडेय के चुनाव लड़ने के मामले में सस्पेंस खत्म हो गया है। उन्होंने मंगलवार को कोटा विधानसभा में अपनी ताकत दिखाई। ढाई हजार समर्थकों के साथ वे कांग्रेस से टिकट के लिए दावेदारी फार्म जमा करने पेंड्रा पहुंच गए हैं। इससे पहले जगह-जगह पर उनका आतिशी स्वागत हुआ।

कांग्रेस कमेटी के तय कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को दावेदारी फार्म जमा करने का अंतिम दिन है। अब तक यह साफ नहीं हो पाया था कि कांग्रेस नेता पांडेय बिलासपुर से चुनाव लड़ेंगे या फिर कोटा से। मंगलवार को उन्होंने अपने पत्ते खोल दिए। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे वे कोटा पहुंचे। वहां समर्थकों ने उनका आतिशी स्वागत किया। चारपहिया वाहन में सवार होकर वे पेंड्रा के लिए रवाना हुए। क्षेत्र के गांवों में उनका समर्थकों ने स्वागत किया और साथ में पेंड्रा के लिए रवाना हुए। पेंड्रा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पास वे अपना दावेदारी फार्म जमा करेंगे।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights