बिलासपुर-(ताज़ाख़बर36गढ़)स्वतंत्रता दिवस में हर किसी के अंदर देश प्रेम एवं देश के लिए कुछ करने की भावना होती है. इसीलिए हैंड्सग्रुप 15 अगस्त एवं 26 जनवरी को रक्तदान शिविर का पिछले 5 सालों से आयोजन कर रहा है . इस साल हैंड्सग्रुप के साथ रोटी क्लब मिड टाउन एवं लायनेस क्लब सम्मान तीनों के तत्वधान में रक्तदान शिविर का आयोजन कराया गया था . जिसमें शहर वासियों ने 175 यूनिट रक्तदान किया . जिसमें 60 से अधिक महिलाएं शामिल है.

आपको बता दें कि हैंड्स ग्रुप पिछले 7 सालों से रक्तदान के क्षेत्र में सेवा दे रहा हैं एवं लोगों को जागरुक करने की कोशिश करता हैं .अभी तक हमारे द्वारा तकरीबन शिविरों एवं सीधे 3000 यूनिट रक्तदान हुआ है . जिससे कईयों को मदद मिल चुकी है. हैंड्सग्रुप के नाम से एक मोबाइल ऐप है जिसमें हर ग्रुप के 2600 रक्तदाता उपलब्ध है. जरूरतमंद सीधे इनसे संपर्क करते हैं. हेंडस् ग्रुप के ऐप में सभी प्रकार के रक्तदातो की सूची है जिसमें AB नेगेटिव , A नेगेटिव , B नेगेटिव जैसे कम एवं मुश्किल से मिलने वाले रक्तदातो की सूची उपलब्ध है सूची के माध्यम से जरुरतमंद सीधे रक्तदाता से संपर्क करते है जिसे कई लोगों का जीवन बच सका है समय पर रक्त मिलने से.

हमें रक्तदान क्यों करना चाहिए?
हमारे प्रदेश मे डेंगू का प्रकोप पनप रहा है. जो भी इस बीमारी से ग्रसित होता है उसको बचाने के लिए सबसे आवश्यक चीज होती है रक्त.
थैलेसिमिया एवं सिकलसेल जैसे बच्चों को हर महीने रक्त की आवश्यकता होती है. उनके शरीर में खून नहीं बनता .इसी लिए हमें रक्तदान करना चाहिए हमारे शहर में ऐसे सैकड़ों बच्चे हैं. आपका दान किया हुआ रक्त इन बच्चों एवं जरुरतमंद के काम आता है.


