Thursday, March 12, 2026
Homeबिलासपुरविधानसभा चुनाव 2018 की तैयारियों की समीक्षा के लिये संभाग स्तरीय बैठक...

विधानसभा चुनाव 2018 की तैयारियों की समीक्षा के लिये संभाग स्तरीय बैठक 24 अगस्त को बिलासपुर में

बिलासपुर-(ताज़ाख़बर36गढ़) विधानसभा चुनाव 2018 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा एवं पारस्परिक समन्वय के लिये बिलासपुर संभाग के कमिश्नर श्री टी.सी.महावर की अध्यक्षता में 24 अगस्त को कोरबा जिले के बांगों जल संसाधन विश्राम गृह में आयोजित संभाग स्तरीय बैठक का स्थान एवं समय परिवर्तित किया गया है। अब यह बैठक बिलासपुर के कलेक्टोरेट सभाकक्ष मंथन में दोपहर 2 बजे से आयोजित होगी। इस बैठक में पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर, रेंज सीसीएफ बिलासपुर, सीसीएफ एटीआर, संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, वनमंडलाधिकारी, वनमंडलाधिकारी एटीआर, अखिल भारतीय सेवाओं के प्रशिक्षु अधिकारी, एसडीओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहेंगे। बैठक में निर्वाचन संबंधी तैयारियों के साथ-साथ कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था और भारत निर्वाचन आयोग के मापदण्डों के अनुसार तैयारियों की समीक्षा की जायेगी।
spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights