Thursday, March 12, 2026
Homeबिलासपुरजिस पार्षद को त्रिशूल और तड़ित चालक में फर्क नही मालूम उसे...

जिस पार्षद को त्रिशूल और तड़ित चालक में फर्क नही मालूम उसे बयानबाजी नही करनी चाहिए… दस्तगीर भाभा, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष

बिलासपुर-(ताज़ाख़बर36गढ़) भाजपा युवा मोर्चा पदाधिकारियों द्वारा निगम पार्षद दल के कांग्रेसी नेता शैलेन्द्र जायसवाल पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कांग्रेसियों पर बयान कसते हुए कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी के पार्षद को ज्ञान का अभाव है उसे बयानबाज़ी करने का कोई अधिकार नही है।

मालूम हो कि बुधवार को अटल विकास यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री मंत्री डॉ रमन सिंह द्वारा मुख्य स्थल नेहरू चौक में नवनिर्मित नगर घड़ी का विमोचन किया गया था जिसके ऊपर तड़ित चालक यंत्र लगाया गया है जिसे देख शैलेन्द्र ने सोशल मीडिया में मुख्यमंत्री द्वारा शहर के नेहरू चौक में नवनिर्मित नगर घड़ी का विमोचन के बाद नगर घड़ी के ऊपर लगये गए तड़ित चालक यंत्र को देख शैलेन्द्र जायसवाल ने भाजपाईयों पर आरोप लगया की तड़ित चालक को त्रिशूल लिखते हुए भाजपा द्वारा हिंदुत्व को बढ़ावा देने जैसे संदेशो को वायरल किया था जिसके काऱण उनकी फजियात होने लगीं है। भाजपा युवा मोर्चा पदाधिकारी दस्तगीर भाभा लाला ने कहा कि जिस पार्षद को त्रिशूल और तड़ित चालक में फर्क नही मालूम उस पार्षद को अपनी ओछी बयानबाजी नही करने की सलाह देते हुए जमकर हमला किया है उन्होंने कहा कि “अधजल गगरी छलकत जाए” कुछ ऐसा ही हाल कांग्रेस के नवजात,बुद्धिहीन नेता शैलेंद्र जायसवाल का है जिनके ज्ञान का तो भगवान को ही मालूम है लेकिन दिखावे और खुद को बड़ा नेता साबित करने के लिए बोलना ज़रूरी है। मामला ऐसा है कि कल सूबे के मुखिया डाॅ.रमन सिंह जी तथा स्थानीय मंत्री अमर अग्रवाल जी ने शहरवासियों को “नगर घड़ी” समर्पित किया, जो अब शहर की नई पहचान है। उसमें हमेशा की तरह इन महाशय को खामियां नज़र आने लगी और खुद को बड़ा नेता साबित करने के लिए भिड़ गए सोशल मीडिया में कचरा फैलाने कि, नगर घड़ी के उपर त्रिशूल लगा है.जो गलत है,भाजपा वाले इससे हिंदू धर्म का प्रचार कर रहें हैं वगैरह वगैरह.निगम की नेतागिरी करने वाले इन महाशय (शैलेंद्र जायसवाल) के ज्ञान का स्तर देखिए कि इन्हें यह तक मालूम नहीं है कि किसी भी बड़े तथा उंचाई वाले भवनों में आकाशीय बिजली के घात से बचाने “तड़ित चालक” लगाया जाता है जिससे उस भवन और आस-पास की सुरक्षा की जा सकें। खामी निकालने के लिए जब कुछ नही मिला तो अब उस तड़ित चालक को ही निशाने में लेकर हमेशा की तरह कुछ भी उल-जलूल शुरू। अब इतने अल्पज्ञानी को कांग्रेस ने अपने पार्षद दल का प्रवक्ता बना दिया है जो आज भी कांग्रेस भवन में दरी उठाने की मानसिकता से उपर नहीं उठ पाया है,ये तो पार्टी की फज़ीहत ज़रूर कराएगा ही। खैर दूसरी पार्टी की मदद से पार्षद बनें शैलेंद्र को सलाह है कि जितना समय वो इन आधारहीन विषयों को मुद्दा बनाने में समय जाया करते है, उतना समय अपने वार्ड में दे दें तो शायद वार्डवासियों का भला हो जाए।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights