Thursday, March 12, 2026
Homeराजनीतिविदेश में नए लुक में नजर आए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

विदेश में नए लुक में नजर आए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

(ताज़ाख़बर36गढ़) दिल्‍ली के CM केजरीवाल अकसर अपने  लुक को लेकर चर्चा में रहते हैं। केजरीवाल अपने कपड़ो को हमेशा ही चर्चा में रहते है। शुरुआती दिनों में उनका मफलर और चप्‍पल वाला लुक काफी वायरल हुआ। 

लगभग देश के सभी नेता खादी के कपड़े पहनते हैं, खासतौर पर कुर्ता और पजामा लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज तक खादी के कुर्ते में नजर नहीं आए, हां उन्हें अनशन के दौरान जरूर कुर्ते-पायजामे में देखा गया था।

इन दिनों दिल्‍ली के मुख्यमंत्री का एक नया लुक सामने आया है। इन दिनों केजरीवाल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। केजरीवाल का यह नया लुक दक्षिण कोरिया के सियोल शहर में देखने को मिला है। दरअसल, केजरीवाल अपने मंत्रियों और अधिकारियों के साथ सियोल के दौरे पर हैं। यहां की एक तस्वीर केजरीवाल के सलाहकार ने सोशल मीडिया पर साझा की है।

जिनकी शर्ट हमेशा बाहर निकली रहती है, हमेशा सैंडल पहने दिखते हैं। नौकरी छोड़ने के बाद से पहली बार शर्ट पैंट के अंदर है और पैरों में जूते हैं। एक अत्यंत दुर्लभ तस्वीर सीधे दक्षिण कोरिया के सियोल से

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights