Thursday, March 12, 2026
Homeराजनीतिभाजपा प्रदेश अध्यक्ष का दावा- दोबारा पीएम नहीं बने मोदी तो आएगा...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का दावा- दोबारा पीएम नहीं बने मोदी तो आएगा प्रलयकारी भूकंप


(ताज़ाख़बर36गढ़) 2019 में देश में आम चुनाव होने हैं और अभी से ही तमाम सियासी पार्टियां चुनावी रणनीति बनाने के साथ-साथ वोटरों को रिझाने में जुटी है. साथ ही बयानबाजी का दौर भी शुरू हो चुका है. इसी कड़ी असम बीजेपी अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने बड़ा बयान दिया है. असम बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि अगर 2019 में नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री नहीं बनते हैं तो देश को प्रलयकारी भूकंप जैसा नुकसान होगा. साथ ही उन्होंने कहा कि ‘हम नहीं चाहते कि हमारी मातृभूमि में ऐसा कोई प्रलयंकारी तूफान आए. इसलिए हम सभी के लिए वक्त आ चुका है कि हम चौकन्ना रहें और ऐसी किसी भी स्थिति को ना आने दें.

असम बीजेपी अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने ये बातें गुवाहटी में बीजेपी पदाधिकारियों की एक बैठक में कहीं. रंजीत कुमार दास ने पार्टी पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों को पूरी ताकत के साथ काम में जुट जाने की अपील की, ताकि आगामी चुनावों में पीएम मोदी की जीत सुनिश्चित हो सके. रंजीत दास ने कहा कि ‘यदि पीएम मोदी फिर से पीएम नहीं बनते हैं तो इससे बहुत बड़ा नुकसान होगा. रंजीत कुमार दास ने कहा कि जब 8 से 10 मैग्नीट्यूड का भूकंप आता है तो आप उससे होने वाली तबाही का अंदाजा लगाया जा सकता है. इसमें सबकुछ तबाह हो जाएगा. इसी तरह यदि हम पीएम मोदी को दोबारा देश का प्रधानमंत्री नहीं बना सके तो भारत की अर्थव्यवस्था और सामाजिक-सांस्कृतिक ताने-बाने को भी कुछ ऐसा ही झटका लगेगा. ऐसा मेरा मानना है.’

रंजीत कुमार दास ने आगे कहा कि ‘हम नहीं चाहते कि हमारी मातृभूमि में ऐसा कोई प्रलयंकारी तूफान आए. इसलिए हम सभी के लिए वक्त आ चुका है कि हम चौकन्ना रहें और ऐसी किसी भी स्थिति को ना आने दें. हम सभी को पीएम मोदी को 2019 में पीएम बनाने के लिए काम करना होगा.’ रंजीत कुमार दास ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि राज्य में पार्टी के 27 लाख सक्रिय कार्यकर्ताओं में से 20 लाख को एक्टिव फोर्स बनाने की अपील की. रंजीत कुमार दास ने कहा कि अगर हम अपने कार्यकर्ताओं में से 20 लाख को भी सक्रिय रख सके तो हम अजेय हो सकते हैं.

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights