Friday, March 13, 2026
Homeबिलासपुरपुलिस की चाकचौबंद व्यवस्था की खुलीपोल, मंत्री निवास पर कांग्रेसियो ने फेंका...

पुलिस की चाकचौबंद व्यवस्था की खुलीपोल, मंत्री निवास पर कांग्रेसियो ने फेंका कचरा, बौखलाई पुलिस ने कांग्रेस भवन में कांग्रेसियो पर जमकर भांजी लाठी, किया गिरफ्तार

बिलासपुर(ताज़ाख़बर36गढ़) मंत्री अमर अग्रवाल के कांग्रेस द्वारा 20 सालो से कचरा फैलाये वाले बयान के विरोध में आज कांग्रेसियो ने एक साथ मंत्री जी के घर के सामने जमकर हंगामा करते हुए निवास के अंदर कचरा फेकने में कामयाब हुए । कांग्रेस के सफल विरोध प्रदर्शन से पुलिस सुरक्षा की पोल खुल गई जबकि कांग्रेसियो को मंत्री जी के निवास के पहले रोकने के लिए दोनो दिशाओं में बेरिकेट्स के साथ पुलिस की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई थी लेकिन कड़ी सुरक्षा के बावजूद भारी संख्या में कांग्रेसी मंत्री अमर अग्रवाल के घर कचरा फेकने में सफल रहे।

मालूम हो कि शनिवार सेंदरी कछार स्थित अपशिष्ट प्रबंधन पॉवर प्लांट के उद्घाटन अवसर पर कहा था कि कांग्रेस 20 सालो से शहर में जो कचरा फैलाई है उसे भाजपा सरकार साफ करेगी। इस बयान के बाद कांग्रेसियो में मंत्री एवं सरकार के खिलाफ आक्रोश की भावना फैलने लगी जिसका विरोध करने आज जिला कांग्रेस के साथ साथ महिला एवं युवा कांग्रेसी एक साथ भारी संख्या में पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था को चकमा देकर मंत्री अमर अग्रवाल के घर तक पहुचने में कामयाब हो गए और मंत्री निवास के सामने जमकर आधे घंटे तक नारेबाज़ी करते रहे। विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी मंत्री निवास के अंदर कचरा फेकने लगे रहे और पुलिस उन्हें खदेड़ने में नाकाम रही। यही नही जब कांग्रेसी मंत्री निवास से वापस लौट रहे थे तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने की बजाए जाने दिया। विरोध प्रदर्शन के बाद जब सभी कांग्रेसी कार्यालय पहुंचे तब पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची लेकिन कांग्रेसियो ने गिरफ्तार नही होने की भावना जताई और महात्मा गांधी का प्रिय भजन भजने लगें।

जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर द्वारा अतिरिक्त बल बुलाया गया और कांग्रेस भवन को छावनी में तब्दील कर दिया देखते ही देखते अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के आदेश मिलते ही जवान लाठियां बरसाते हुए कांग्रेस भवन में धावा बोल दिया तथा सभी कांग्रेसियो को एक एक करके ताबड़तोड़ लाठियां भांजते हुए कांग्रेस कार्यालय से निकालकर पुलिस वेन में भरते रहे जबकि कांग्रेसियो में महिला नेत्रियों को भी बिना सोचे-समझे पुलिस के जवान महिलाओ पर भी लाठियां भांजने में कोई कसर नही छोड़ी और पूरे कांग्रेस कार्यालय को खाली करवाकर सभी को कोनी थाना में रखा गया है। जिसमे प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र सिंह, महिला नेत्री रश्मि सोनी संहित अन्य कांग्रेसियो को गंभीर चोटें आई है खबर लिखे जाने तक कांग्रेसी कोनी थाने में ही रखा गया।

क्या हुआ जब मंत्री निवास के सामने शैलेश पाण्डेय अकेले ही भाजपा कार्यकर्ताओं से भिड़ गए

विरोध प्रदर्शन में कांग्रेसियो द्वारा जब पुलिस की नांक के नीचे से सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए जब मंत्री अमर अग्रवाल के निवास के बाहर नारेबाज़ी एवं कचरा फेकने के सफल प्रदर्शन के बाद लौट रहे थे उसी बीच मीडिया को बयान देने रुके रहे इसी बीच मंत्री निवास से धीरे-धीरे एक एक करके भाजपा कार्यकर्ता निवास के मुख्य द्वार पर एकत्रित होकर शैलेश पाण्डेय और कांग्रेस के विरूद्ध नारेबाजी करने लगे जिसके विरोध में शैलेश पाण्डेय अकेले सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को हाथ उठाते हुए मंत्री अमर अग्रवाल एवं भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर भाजपा कार्यकर्ताओं को चुप करा दिया। दोनो पक्षो का नज़ारा इतना हास्यास्पद था सभी की हंसी निकल गई।

कांग्रेसियो की गिरफ्तारी के दौरान एडिशनल एसपी ने पत्रकारों को छाती पीटकर कहा जो दिखाना है लिख देना

कांग्रेस भवन में जब अडिशनल एसपी नीरज चंद्राकर पुलिस के जवानों एवं अधिकारियों के साथ गिरफ्तार करने पहुंचे तो कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन की सफलता से नाराज़ होकर मामले की कवरेज़ करने पहुंचे सभी पत्रकारों को अपनी छाती पीटते हुए कहा मीडिया वाले जो लिखना है लिखो जो दिखाना हैै दिखाओ मुझे कोई फर्क नही पड़ता और कांग्रेसियो को लाठी, लात-घुसे से मरते हुए पुलिस गाड़ी में भरते रहे।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights