Wednesday, March 11, 2026
Homeदेशखुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आध्यात्मिक गुरु बताने वाला गिरफ्तार

खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आध्यात्मिक गुरु बताने वाला गिरफ्तार


दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कत्थक डांसर पुलकित मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है. वह खुद को प्रधानमंत्री मोदी का आध्यात्मिक गुरु बताता था. पुलिस ने उसके पास से कई फर्ज़ी दस्तावेज भी बरामद किए हैं. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को इस संबंध में प्रधानमंत्री कार्यालय से शिकायत मिली थी. पुलिस को बताया गया था कि एक व्यक्ति पीएम मोदी के नाम पर गोलमाल कर रहा है. जिसका दफ्तर गाजियाबाद में है. क्राइम ब्रांच के एसीपी राजीव रंजन ने बताया कि क्राइम ब्रांच ने पुलकित मिश्रा उर्फ पुलकित महाराज को गिरफ्तार किया है. वो गाजियाबाद के साहिबाबाद में डांस अकादमी चलता है. वह अपने आपको अलग-अलग मिनिस्ट्री का बड़ा अधिकारी बताता था. वो जहां भी जाता है, वहां के प्रशासन को यही बताकर सरकारी सुविधाएं लेता था.

एसीपी के मुताबिक आरोपी पुलकित दूसरों के नाम पर सुविधाए लेता है. उसके बारे में सीतापुर से शिकायत मिली थी. उसने वहां के डीएम को कहा था कि वह मिनिस्ट्री का अधिकारी है. उसके लिए सरकारी इंतज़ाम किए जाएं. वह अपने आपको सीनियर ऑफिसर बताता था. पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया. जहां से उसे 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है. अब पुलिस उससे लंबी पूछताछ करेगी. उसके पास से बरामद किए गए दस्तावेजों की जांच भी की जा रही है. जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी पुलकित देश-विदेश में कई शो कर चुका है. हाल ही में उसकी शादी अशोक रोड पर हुई थी. जहां उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी समेत कई लोग पहुंचे थे.

उसकी कई तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं. जिनमें वो प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह के साथ खड़ा दिखाई दे रहा है. ये शातिर कई लोगों के सामने खुद को प्रधानमंत्री का आध्यात्मिक गुरु बताता था. उसके कई राजनेताओं और नौकरशाहों से संपर्क हैं. पुलिस 5 दिनों की रिमांड के दौरान उससे सख्ती से पूछताछ करेगी. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि उसने कितने लोगों के साथ धोखाधड़ी की है और किन-किन लोगों से क्या बोला है. हालांकि अभी तक कोई और शिकायतकर्ता सामने नहीं आया है लेकिन अब क्राइम ब्रांच उस हरेक पहलू की जांच करेगी, जिससे पता चल सके कि एक आम आदमी, कैसे कथक डांसर बना और फिर कैसे धोखेबाज बन गया.

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights