Friday, March 13, 2026
Homeबिलासपुरकांग्रेस भवन में लाठीचार्ज को केशवचंद्र यादव ने कहा... देश के इतिहास...

कांग्रेस भवन में लाठीचार्ज को केशवचंद्र यादव ने कहा… देश के इतिहास की सबसे शर्मनाक घटना, लोकतंत्र को खतरे में डालने का काम भाजपा और आरएसएस कर रहे है


बिलासपुर/यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवचंद्र यादव ने युवा बेरोजगार सम्मेलन में छत्तीसगढ़ सरकार की जमकर खिंचाई की। बिलासपुर के कांग्रेस भवन में लाठीचार्ज को लेकर वे बिफर पड़े। उन्होंने छत्तीसगढ़ की पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को सचेत करते हुए कहा कि जब राज्य में कांग्रेस की सरकार आएगी, तब याद रखना, कांग्रेसियों से दुर्व्यवहार करने वालों को बीच चौराहे में मुर्गा बनाया जाएगा, वहां पर उनकी पिटाई भी की जाएगी।

वे रविवार को मुंगेली नाका स्थित ग्रीन गार्डन मैदान में यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पिछले 15 वर्षों से हालात ठीक नहीं हैं। देश के प्रमुख शहरों में छत्तीसगढ़ के युवाओं को बेकारी की मार झेलते घूमते देखता हूं तो अफसोस होता है। अपनी उपलब्धि बताते थकने नहीं वाले भाजपा के मुख्यमंत्री और मंत्री क्या कर रहे हैं। केंद्र व राज्य में काबिज भाजपा की सरकार क्या कर रही है। यह देश की जनता भली-भांति जानती और समझती है।

उन्होंने बिलासपुर के कांग्रेस भवन में लाठीचार्ज की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि यह देश के इतिहास का सबसे शर्मनाक घटना है। 18 सितंबर के दिन को काला दिन के रूप में याद रखा जाएगा। पुलिस को कानून व्यवस्था में लगाने के बजाय मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की सरकार गुंडागर्दी करवा रही है। पुलिस को गुंडा बनाकर हमें आतंकित न करें। हम गांधीवादी विचारधारा के हैं। साथ ही इस देश से अंग्रेजों को भगाने में हमारी भूमिका का अंदाजा सभी को है। लोकतंत्र को खतरे में डालने का काम भाजपा और आरएसएस के लोग कर रहे हैं।

तब देश का क्या होगा

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि मोदी ने नोटबंदी करा दी। जीएसटी लगाकर छोटे व मध्यम वर्ग के व्यापारियों के धंधों को चौपट कर दिया। एक लाख 30 हजार करोड़ से अधिक के राफेल घोटाले को अंजाम दे डाले। यह सब किसके लिए क्या। अपने परम मित्र अनिल अंबानी को लाभ पहुंचाने देश की जनता की गाढ़ी कमाई का एक बड़ा हिस्सा उनको देने की चुपके-चुपके कोशिश की। पीएम पर तंज कसते हुए कहा कि जब चौकीदार ही घोटालेबाज निकल जाए तब तो देश का क्या होगा।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights