Wednesday, March 11, 2026
Homeदेश7वां वेतन आयोग : केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है बड़ी...

7वां वेतन आयोग : केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है बड़ी खुशखबरी


देश भर में  7वे वेतन आयोग की शिफारिशों से नाराज केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द ही सरकार की ओर से एक बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सरकार केंद्रीय कर्मचारियों की कुछ मांगों को मानाने के लिए राजी हो गई है, जिसमे न्‍यूनतम बेसिक पे को बढ़ाये जाने की मांग भी शामिल है।

दरअसल देश की एक मशहूर प्राइवेट समाचार एजेंसी ने हाल ही में पेश की अपनी एक रिपोर्ट में यह दावा किया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक सरकार  केंद्रीय कर्मचारियों की फिटमेंट फैक्‍टर को बढ़ाने की मांग को भी मानाने के लिए तैयार हो गई है। इस मांग के मान्य होने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों की न्‍यूनतम बेसिक पे 26000 रुपए हो जाएगी। इस रिपोर्ट के अनुसार सरकार अपनी नई सिफारिशों की घोसना दिवाली से पहले ही कर सकती है।

उल्लेखनीय है कि देश के कई बड़े राज्यों में विधानसभा चुनाव बेहद नजदीक है और जल्द ही इन राज्यों में चुनावों की तारीखों की घोषणा भी होने वाली है। ऐसे में सरकार भी जनता को लुभाने की हर संभव कोशिश कर रही है और शायद इसी वजह से लम्बे समय तक केंद्रीय कर्मचारियों की मांगों को नजरअंदाज करने के बाद केंद्र सरकार अब इन मांगों को मानने के लिए राजी हो गई है। हालाँकि सरकार की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हो पाई है। 

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights