Friday, March 13, 2026
Homeबिलासपुरशत-प्रतिशत मतदान जागरूकता के लिए कलेक्टर इलेवन और यंग वोटर्स इलेवन के...

शत-प्रतिशत मतदान जागरूकता के लिए कलेक्टर इलेवन और यंग वोटर्स इलेवन के बीच पहला मैच कल… जानिए कितनी टीमें लेंगी हिस्सा…


बिलासपुर/ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत 12 अक्टूबर से रघुराज स्टेडियम में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। टूर्नामेंट में बारह टीमें हिस्सा लेंगी। पहले दिन सुबह 9 बजे से यंग वोटर्स इलेवन ऑफ सीएमडी कॉलेज वर्सेज कलेक्टर इलेवन के बीच मैच खेला जाएगा। कलेक्टर इलेवन में जिला स्तर के अधिकारी और यंगस्टर्स इलेवन में पहली बार मतदाता बने युवा हिस्सा लेंगे।

जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत विभिन्न तरह के जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उसी कड़ी में एक सप्ताह तक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट में बिलासपुर सहित कोटा, मस्तूरी, मरवाही विधानसभा क्षेत्रों के कॉलेजों की टीमें भी हिस्सा लेंगी। क्रिकेट टूर्नामेंट की खास बात ये है कि टीम में अधिकांश खिलाड़ी वो होंगे, जो पहली बार वोट दे रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी पी दयानंद ने बताया कि क्रिकेट के मैदान पर तो शतक बहुत लगते हैं, इस बार विधानसभा निर्वाचन में मतदान का भी शतक लगना चाहिए। शत-प्रतिशत बिलासपुर का जो हमने संकल्प व्यक्त किया है, उसमें नए मतदाताओं की बड़ी भूमिका रहने वाली है। शत-प्रतिशत मतदान के लिए नए मतदाता समाज में ज्यादा जागरूकता ला सकते हैं। क्रिकेट टूर्नामेंट के माध्यम से युवाओं को मतदान के प्रति प्रेरित किया जाएगा।

कार्यक्रम के बारे में सहायक कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बताया कि जिलेभर के प्रमुख महाविद्यालयों की टीमें क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी। इनमें प्रमुख रूप से शासकीय महाविद्यालय मस्तूरी, शासकीय महाविद्यालय कोटमी, शासकीय वीएस पोर्ते महाविद्यालय पेंड्रा, शासकीय ई राघवेंद्र राव विज्ञान महाविद्यालय बिलासपुर, डीपी विप्र महाविद्यालय बिलासपुर, चौकसे महाविद्यालय, सीएमडी महाविद्यालय बिलासपुर, शासकीय महाविद्यालय बिल्हा, एमएन महाविद्यालय मुंगेली की टीमें शामिल होंगी।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights