Friday, March 13, 2026
Homeबिलासपुरकांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और तानाखार विधायक रामदयाल उइके भाजपा में...

कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और तानाखार विधायक रामदयाल उइके भाजपा में शामिल…भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कराया घर वापसी


कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और तानाखार विधायक रामदयाल उइके भाजपा में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री के साथ वार्ता के दौरान उइके ने बताया कि कांग्रेस में घुटन महसूस हो रही थी। अब प्रदेश कांग्रेस के नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का भी नहीं सुनते। कांग्रेसियों नेताओं को नियंत्रित करना अब राहुल गांधी के बस की बात नहीं है। मैं अपने घर वापस आ गया हूं।

कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रामदयाल उइके भाजपा में शामिल हो गए हैं। मंगला चौक स्थित होटल कोर्टयार्ड मैरियट में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सामने रामदयाल उइके भाजपा में शामिल हो गए हैं। कौशिक ने कहा कि उइके के भाजपा में प्रवेश से आदिवासी समाज का बेहतर विकास होगा।

भाजपा प्रवेश के बाद रामदयाल उइके ने कहा सीडी मामले को दबाने का प्रयास किया गया। लेकिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की नई सीड़ी ने कांग्रेस की असलियत को खोलकर रख दिया है। आदिवासियों का कोई सुनने वाला नहीं है। मुख्यमंत्री और भाजपा सरकार की तारीफ करते हुए उइके ने कहा आदिवासी समाज के लिए सरकार ने बहुत कुछ किया। जल जंगल जमीन और स्वास्थ्य पर मुख्यमंत्री ने जितना काम आदिवासियों के लिए किया है। ना केवल अनुकरणीय है…बल्कि मुझे भाजपा में प्रवेश करने के लिए प्रेरित भी किया।

मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने तारीफ करते हुए कहा कि रामदयाल उइके पाली तानाखार और मरवाही समेत आस पास के क्षेत्रो में आदिवासी समाज के लिए कल्याणकारी काम किया है। आदिवासी समाज के हितों को लेकर उइके हमेशा सजग रहे हैं। आदिवासी समाज में उनका जनाधार है। उइके ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने भाजपा में प्रवेश लिया है। उनका हम स्वागत करते हैं। उइके कांग्रेस का साथ छोड़कर घर वापस आए हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह,निकाय मंत्री अमर अग्रवाल, राष्ट्रीय महासचिव सरोज पाण्डेय, अनुसूचित जाति मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविचार नेताम, सांसद लखनलाल साहू, गृह निर्माण मण्डल चैयरमैन भूपेन्द्र सवन्नी,भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रजनीश सिंह विशेष रूप से मौजूद थे।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights