Friday, March 13, 2026
Homeबिलासपुरशैलेष बोले- उइके को लाठी-गोली चलाने का शौक है इसलिए उन्होंने भाजपा...

शैलेष बोले- उइके को लाठी-गोली चलाने का शौक है इसलिए उन्होंने भाजपा प्रवेश किया… अभय ने कहा- सेनापति के जाने से कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरता है…


बिलासपुर/ प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामदयाल उइके के भाजपा प्रवेश करने से कांग्रेस खेमे में खलबली मच गई है। इस बीच कांग्रेस नेताओं के बड़े-बड़े बयान आ रहे हैं। कांग्रेस प्रवक्ता शैलेष पांडेय का कहना है कि उइके के पार्टी छोड़ने से कांग्रेस को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने एक सभा में भाषण दिया था कि लाठी-गोली चलाएंगे और सरकार बनाकर रहेंगे। कांग्रेस अहिंसा पर विश्वास करती है। कांग्रेस में रहकर वो लाठी-गोली नहीं चला सकते थे। यह काम भाजपा में रहकर किया जा सकता है। हाल ही में कांग्रेस भवन में भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। ये सब उइके भी जानते हैं। उन्हें लाठी और गोली चलाने का शौक है। इसलिए उन्होंने भाजपा प्रवेश किया है।

इधर, कांग्रेस प्रवक्ता अभयनारायण राय का कहना है कि उइके को लेकर पार्टी में किसी तरह की अंतर्कलह नहीं थी। वो चार बार के विधायक हैं। उनकी वरिष्ठता को ध्यान में रखते हुए पार्टी उन्हें मान-सम्मान दे रही थी। उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। ऐन चुनाव के समय कोई बड़ा नेता पार्टी छोड़कर जाता है तो कार्यकर्ताओं को धक्का तो लगता है, लेकिन उनके जाने से हमें चुनाव में किसी तरह का नुकसान नहीं होगा, क्योंकि पार्टी को संगठन चलाता है। तानाखार पाली में भी हमारा संगठन है। कोरबा जिले में  भी संगठन है। संगठन ही चुनाव लड़ता है। यदि उइके के मन में कोई बात थी। उन्हें कोई दिक्कत थी तो प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया से कह सकते थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से भी उनकी मुलाकात होती थी। कोई नाराजगी थी तो केंद्रीय समिति के पास रख सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। भाजपा का दामन थामना उनका निजी स्वार्थ हो सकता है। कांग्रेस से नाता तोड़ने का कारण तो वो ही बता सकते हैं।  

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights