Friday, March 13, 2026
Homeबिलासपुरभूपेश ने कहा- उइके जोगी के भक्त... उनके कहने पर पहले भाजपा...

भूपेश ने कहा- उइके जोगी के भक्त… उनके कहने पर पहले भाजपा छोड़ी और अब कांग्रेस… अब भाजपा बैठेगी विपक्ष में…


बिलासपुर/ पीसीसी चेयरमैन भूपेश बघेल ने प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रहे रामदयाल उइके के भाजपा प्रवेश को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि उइके विपक्षी पक्षी है। वह जहां जाते हैं, पार्टी को विपक्ष में बैठना पड़ता है। भगवान ने उन्हें सद्बुद्धि दी और वे भाजपा में चले गए।

बघेल सोमवार को कांग्रेस भवन में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। दो दिन पहले जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने बयान दिया था कि उइके दो दिन से उनके संपर्क में थे… इसके क्या मायने हैं के सवाल पर उन्होंने कहा कि उइके जोगी के लिए मरवाही सीट खाली कर भाजपा छोड़ कांग्रेस में आए थे। अब उनके कहने पर ही वे भाजपा में गए हैं। इससे साफ हो गया है कि जोगी कांग्रेस भाजपा की बी पार्टी है। उन्होंने कहा कि आज 2018 में 2003 जैसी स्थिति है। 2003 में जग्गी हत्याकांड हुआ था और 2018 में रिंकू सलूजा हत्याकांड हुआ है। उस समय लाठीचार्ज हुआ था और इस समय बिलासपुर के कांग्रेस भवन में लाठीचार्ज हुआ। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उइके लगातार कांग्रेस के कार्यक्रम में भाग ले रहे थे। भरे मंच से वे भाजपा के खिलाफ बोलते रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया है। प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष का पद अपने आप में बड़ा है।

प्रदेश के नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की बात नहीं सुनते संबंधी उइके के आरोप के जवाब में भूपेश ने कहा कि ऐसा नहीं है। वे अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। राहुल गांधी के हरेक निर्देश का पालन किया जाता है। भूपेश बघेल ने अब तक कोई मोनोपली नहीं चलाई है। मेरे कार्यकाल में कार्यकर्ता एकजुट होकर काम कर रहे हैं। टिकट वितरण में विलंब के सवाल पर उन्होंने कहा कि सारी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सीईसी की भी बैठक हो चुकी है। जल्द ही टिकट की घोषणा कर दी जाएगी।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights