Friday, March 13, 2026
Homeबिलासपुरबिल्हा के भाजपा प्रत्याशी धरम ने कार्यकर्ताओं को किया रिचार्ज... कहा- पांच...

बिल्हा के भाजपा प्रत्याशी धरम ने कार्यकर्ताओं को किया रिचार्ज… कहा- पांच साल में सियाराम ने कुछ नहीं किया…


बिलासपुर/ बिल्हा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी और प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने विधायक सियाराम पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो विधायक पांच साल के कार्यकाल में एक ट्रांसफार्मर नहीं बदलवा पाए हैं। ऐसे विधायक क्षेत्र का क्या विकास कराएंगे।

कौशिक विधानसभा क्षेत्र की नगर पालिका तिफरा, नगर पंचायत सिरगिट्टी, बोदरी और बिल्हा में मंडल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ की बैठक ले रहे थे। इस दौरान उन्होंने सभी को 1 नवंबर को नामांकन में आने का न्योता दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करते हुए कहा कि वे घर-घर जाएं और भाजपा सरकार द्वारा 15 साल में किए गए कार्यों को जनता के सामने रखें। साथ ही जनता को बताया जाए कि विधायक सियाराम ने अपनी विधायक निधि से क्षेत्र में क्या-क्या विकास कार्य कराए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार 15 सालों से जनता की कसौटी पर खरी उतरती आ रही है। इस बार भाजपा प्रदेश में मिशन 65 को लेकर काम कर रही है। इसलिए हर कार्यकर्ताओं का फर्ज है कि वे अपने बूथ में भाजपा के प्रत्याशी को जिताएं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को पन्ना प्रभारी बनाने के लिए विशेष जोर दिया।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights