Friday, March 13, 2026
Homeबिलासपुरबिलासपुर: भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने भरा फार्म... कहा- कई अधूरे सपने...

बिलासपुर: भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने भरा फार्म… कहा- कई अधूरे सपने हैं, जिसे करना है पूरा… पूरन अपराधी, पुलिस ने अपना काम किया… वाहन से टकराते-टकराते बच गए मेयर किशोर राय…


बिलासपुर/ नगरीय प्रशासन मंत्री और बिलासपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने मंगलवार को शुभ मुहुर्त सुबह 11.20 बजे अपना नामांकन फार्म जमा कर दिया। इससे पहले उन्होंने मां महामाया देवी का दर्शन किया और विजयश्री का आशीर्वाद मांगा।

नामांकन फार्म भरने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि 1 नवंबर को जिले के सभी भाजपा प्रत्याशी एक साथ नामांकन दाखिल करेंगे। इस बार के चुनाव में कांग्रेस से चुनौती होने के सवाल पर मंत्री अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने 15 अगस्त तक टिकट फाइनल करने की बात कही थी, लेकिन दो माह गुजरने के बाद भी कांग्रेस की ओर से सभी सीटों के उम्मीदवारों का फैसला नहीं हो सका है। जिस पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष का दावा झूठा हो और उनकी बातों पर ही अमल नहीं हो रहा है तो ऐसी पार्टी से कैसी चुनौती।

भविष्य के लिए कई परियोजनाएं, अधूरे काम पूरा करने हैं

इस चुनाव में जनता के पास किन मुद्दों को लेकर जाने के सवाल पर मंत्री अग्रवाल ने कहा कि उनके पास भविष्य के लिए कई परियोजनाएं हैं। बिलासपुर को स्मार्ट सिटी बनाना है। अरपा विकास प्राधिकरण का काम शुरू करना है। राष्ट्रीय खेल परिसर अधूरा है, जिसे पूरा कराना है। अमृत मिशन के तहत बिलासपुर में खूंटाघाट से पानी लाना है। ऐसे कुछ अधूरे काम हैं, जिसे पूरा करना है।

पूरन छाबरिया की गिरफ्तारी में मेरा हाथ नहीं

भाजपा नेता पूरन छाबरिया को गिरफ्तारी के पीछे आपका हाथ होने की चर्चा है… क्या ये सही है के सवाल पर अग्रवाल ने कहा कि देखिए… बिलासपुर शहर के सारे अपराधी निर्दलीय नामांकन फार्म भर दे और पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर ले तो ये कहा जाए कि मैंने उसे मैंने अंदर करा दिया तो ये गलत बात है। उसके खिलाफ पुलिस के पास स्थाई वारंट थे। इसलिए उसे गिरफ्तार किया गया। मैं तो आप लोगों से एक आग्रह करना चाहूंगा कि ऐसे लोगों से मुझे न जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि बिलासपुर शांत शहर है। यहां की जनता शांतिप्रिय है। जब तक मैं यहां हूं, तब तक इस शहर को अशांत होने नहीं दूंगा।

… और जब दौड़ते-भागते पहुंचे मेयर

मंत्री अग्रवाल अपनी पत्नी और बेटे के साथ सुबह मां महामाया देवी का दर्शन करने गए थे। वहां से करीब 11.10 बजे बिलासपुर लौटे और सीधे कलेक्टोरेट में प्रवेश किया। इस दौरान मेयर किशोर राय टाउन हॉल स्थित अपने चेंबर में बैठे हुए थे। जैसे ही उन्हें पता चला कि मंत्री अग्रवाल नामांकन दाखिल करने पहुंच गए थे तो चेंबर से निकलकर कलेक्टोरेट की ओर दौड़ लगाने लगे। इस बीच कलेक्टोरेट के सामने सड़क पर एक वाहन से टकराते-टकराते बच गए।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights