Friday, March 13, 2026
Homeबिलासपुरबेलतरा: कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने खरीदा नामांकन पत्र... कहा- भाजपा के...

बेलतरा: कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने खरीदा नामांकन पत्र… कहा- भाजपा के लोग मेरी छवि से घबरा रहे… इसलिए उड़ा रहे हैं ये अफवाह


बिलासपुर/ बेलतरा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने दावा किया कि टिकट खरीदने की बात अफवाह है। उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा कराए गए सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर टिकट मिला है।

उन्होंने टिकट खरीदकर लाने की चर्चा होने के सवाल पर यह जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग उनकी छवि से घबरा गए हैं। इसलिए कुछ भी अफवाह फैला रहे हैं। बेलतरा से कांग्रेस प्रत्याशी साहू सोमवार दोपहर कलेक्टोरेट पहुंचे थे। उन्होंने खुद के लिए नामांकन फार्म खरीदा। फिर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बेलतरा विधानसभा में सामाजिक पैठ तो है। इसके अलावा सभी समाजों में उनकी छवि अच्छी है। इसी का उन्हें लाभ मिला। चुनाव जीतने के बाद वे बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में विकास का नया मॉडल रखेंगे। उन्होंने बताया कि वे और उनका परिवार लंबे समय से कांग्रेस के लिए काम करते आ रहे हैं। वर्तमान में वे जिला महामंत्री हैं।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights