Thursday, March 12, 2026
Homeबिलासपुरराजा किन्नर ने बिलासपुर विधानसभा से ठोंकी ताल... कहा- जनता ने औरत...

राजा किन्नर ने बिलासपुर विधानसभा से ठोंकी ताल… कहा- जनता ने औरत को जिताया… मर्द को जिताया… अब मुझे जिताएगी…


बिलासपुर/ मंगलवार दोपहर… शहर की सड़कों पर ढोल-ताशे और फिल्मी गानों की धुन… सोलह सिंगार कर थिरकतीं महिलाएं… इनके आगे-आगे गले में फूलों की हार पहनी चलती एक महिला… जिसने भी यह नजारा देखा… थोड़ी देर के लिए ठिठक गया… राहगीर आपस में चर्चा करने लगे… पूछताछ के बाद माजरा समझ में आया कि ये ‘राजा’ की चुनावी बारात है… जो बिलासपुर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन फार्म जमा करने के लिए निकली है।

दरअसल, शहर की राजा किन्नर ने इस बार विधानसभा चुनाव में ताल ठोंक दी है। उन्होंने दोपहर करीब 3 बजे कलेक्टोरेट पहुंचकर नामांकन फार्म जमा किया। इससे पहले उन्होंने अपने कार्यालय से बाजे-गाजे के साथ नामांकन रैली निकाली। रैली में करीब 100 लोग शामिल थे। आगे-आगे लाउडस्पीकर लिए वाहन चल रहा था। पीछे में फिल्मी धुन पर ढोल-ताशे बज रहे थे। इसके पीछे महिलाओं के वेश में सोलह सिंगार किए किन्नर थिरक रहे थे। इनके आगे राजा किन्नर हाथ जोड़े हुए आगे चल रही थीं। लिंक रोड होते हुए नामांकन रैली मंत्री अमर अग्रवाल के बंगले के पास पहुंची। रैली आते देख मंत्री अग्रवाल के बंगले का गेट बंद कर दिया गया। वहीं पर कुछ देर तक थिरकने के बाद रैली कलेक्टोरेट की ओर निकल पड़ी। कलेक्टोरेट पहुंचकर राजा किन्नर ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

शहर की पब्लिक ने औरत को जिताया, मर्द को जिताया… अब किन्नर को भी देगी आशीर्वाद: राजा

मीडिया से बात करते हुए राजा किन्नर ने कहा कि वह मंत्री अमर अग्रवाल के बंगले गई थी, लेकिन वहां गेट बंद कर दिया गया। वह वहां आशीर्वाद मांगने गई थी। चुनावी मुद्दे के सवाल पर उन्होंने कहा कि शहर में कई मुद्दे हैं। वह चुनाव जीतने के बाद शहर का विकास करेंगी। जनता उन्हें क्यों स्वीकार करेगी… सवाल पर उन्होंने कहा कि जनता ने यहां से औरत को जिताया, मर्द को जिताया तो फिर किन्नर को क्यों नहीं जिताएगी।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights