Friday, March 13, 2026
Homeबिलासपुरबिलासपुर: जोगी कांग्रेस को तगड़ा झटका... जिलाध्यक्ष संतोष दुबे, जिला महिला अध्यक्ष...

बिलासपुर: जोगी कांग्रेस को तगड़ा झटका… जिलाध्यक्ष संतोष दुबे, जिला महिला अध्यक्ष किरण तिवारी, समेत 12 पदाधिकारी कांग्रेस में शामिल…150 से अधिक कार्यकर्ताओं को भी ले गए…


बिलासपुर/ विधानसभा चुनाव महज 9 दिन पहले जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे को करारा झटका लगा है। पार्टी के जिलाध्यक्ष संतोष दुबे, जिला महिला अध्यक्ष किरण तिवारी, जिला महासचिव व देवरीखुर्द ब्लॉक अध्यक्ष अल्ताफ भाई समेत 12 पदाधिकारियों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उन्हें लिंगियाडीह की सभा में नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस प्रवेश कराया। 12 पदाधिकारी अपने साथ 150 से अधिक कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में ले गए हैं।

रविवार दोपहर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे सुप्रीमो अजीत जोगी बेलतरा विधानसभा के सिंघरी पंचायत में विशाल आमसभा आयोजित थी। वे पार्टी के प्रत्याशी अनिल टाह के पक्ष में माहौल बनाने पहुंचे थे। इधर, बिलासपुर जिले के 12 पदाधिकारियों ने 150 से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी से नाता तोड़ दिया है। इन पदाधिकारियों का कहना है कि उन्होंने घरवापसी की है। प्रदेश में कांग्रेस की लहर चल रही है। जोगी पार्टी का असर प्रदेश में दिखाई नहीं दे रहा है।

इन्होंने छोड़ी जोगी पार्टी

संतोष दुबे- कार्यकारी अध्यक्ष एवं लोकसभा सहप्रभारी बिलासपुर

लक्ष्मी भार्गव- कोषाध्यक्ष एवं अनुसूचित जाति महासचिव

किरण तिवारी- जिला महिला अध्यक्ष

अल्ताफ भाई- महासचिव जिला युवा एवं देवरीखुर्द ब्लाक अध्यक्ष

देव सिंह पोर्ते- महासचिव युवा एवं आदिवासी समाज ब्लाक अध्यक्ष

गौरीश मिश्रा- महासचिव युवा जिला बिलासपुर

धनेश दिघे- अध्यक्ष झुग्गी झोपड़ी सघ बिलासपुर

विजय नामदेव- उपाध्यक्ष ब्लाक जनता कांग्रेस

विश्राम मरावी- जोगी सखा एवं आदिवासी नेता

नीलेश मादेवर- महासचिव जिला ,जनता कांग्रेस

आनंद पांडेय- महासचिव जिला जनता कांग्रेस

डीपी तिवारी- अध्यक्ष ब्लाक जनता कांग्रेस मस्तूरी

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights