Thursday, March 12, 2026
Homeबिलासपुरबिल्हा विधानसभा: भारत भूमि पार्टी के प्रत्याशी देवराम को मिल रहा व्यापक...

बिल्हा विधानसभा: भारत भूमि पार्टी के प्रत्याशी देवराम को मिल रहा व्यापक समर्थन… भाजपा-कांग्रेस की खामियां जनता को बता रहे… वोट का मूल्य समझकर मतदान करने का आह्वान…


बिलासपुर/ भारत भूमि पार्टी के बिल्हा विधानसभा प्रत्याशी देवराम साहू को जनसंपर्क के दौरान गांव की जनता से बेहतर समर्थन मिल रहा है। बिल्हा प्रत्याशी देवराम को बिल्हा के घर-घर जाकर उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं। साथ ही गरीब जनता और आमजन से उन्मुख हो रहे हैं। देवराम जनसंपर्क में गली-गली झुग्गी-झोपीडियों में जाकर उनसे मिलकर विकास की एक डोर बांध रहे हैं और उनसे अपनी पार्टी के समर्थन की अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार हो या कांग्रेस की आमजनता की हालत हमेशा ऐसी ही दयनीय रही है। आजादी के बाद कांग्रेस की एकतरफा सरकार रही है। कांग्रेस की सरकार में आम जनता की हालत वैसी ही रही है, जैसे 15 साल पहले थी और भाजपा की कहें तो भाजपा की सरकार में आमजन वही अपनी मूलभूत समस्याओं बिजली, पानी, सड़क, राशन जैसी अनेक जरूरतों के लिए तरह रहे हैं। 15 साल से भाजपा की सरकार में भी कोई विशेष विकास नहीं हुआ है। बिल्हा प्रत्याशी देवराम जनसंपर्क में लोगों से मिलकर उन्हें जागरूक कर रहे हैं। आमजनता के पास बैठकर मतदान के मूल्य समझा रहे और उनके आंखों से झूठ का पर्दा हटा रहे हैं। सरकार किसी की भी हो ,गद्दी में बैठा हर नेता सिर्फ अपनी जेब और घर भरने की सोचता है। गरीब और आमजनता की स्थिति आज भी वैसी ही बनी हुई है। गरीब लाचार व्यक्ति आज भी दर-दर ठोकरे खाते फिर रहा है। चाहे सड़क, शौचालय हो या बिजली-पानी या फिर राशन हो या किसानों का मुआवजा आमजनता भटक रही है। अब गांव-गांव में विकास होगा। ये वायदे करेंगे, विधानसभा चुनाव सर पर है। अब सारे प्रत्याशी घर घर वोट मांगते दिखेंगे। पर आपको किसी के झांसे में नहीं आना है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights