Thursday, March 12, 2026
Homeबिलासपुरबेलतरा विधानसभा: कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र साहू बोले-भाजपा के राज में सिर्फ भ्रष्टाचार...

बेलतरा विधानसभा: कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र साहू बोले-भाजपा के राज में सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ…क्षेत्र में कुछ भी विकास नहीं हुआ…जनता कह रही- जरूर करेंगे बदलाव…


बिलासपुर/ बेलतरा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र साहू अपनी टीम के साथ घर-घर दस्तक दे रहे हैं। इस दौरान मतदाता उन्हें खुलकर आशीर्वाद दे रहे हैं। मतदाता कह रहे हैं कि भाजपा के राज में राशन, पेंशन, पेयजल जैसी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। अब वक्त है बदलाव का। हम भी जरूर बदलाव करेंगे।

कांग्रेस प्रत्यशी साहू ने मंगलवार को ग्राम खरखुँडी, सरवनदेवरी, गढ़वत, अकलतरी, लखराम, भरवीडीह, सिंघरी, मदनपुर, रानीगांव, भरारी, परसौड़ी में जन आशीर्वाद यात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने घर-घर मे मतदाताओं से संपर्क किया और भाजपा सरकार की खामियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के राज में सिर्फ भ्रष्टाचार और जनता के साथ धोखा ही हुआ। भाजपा के लोग विकास का दावा करते नहीं थक रहे हैं, लेकिन विकास कहीं दिखाई नहीं देता। आम आदमी समस्याएं और महंगाई से त्रस्त हैं।

इस सरकार में जनता की सुनने वाला कोई नहीं है। बेलतरा क्षेत्र के गांवों में पानी, सड़क, नाली, राशन और पेंशन की समस्याएं हैं। पिछले चुनाव में भाजपा ने किसानों के धन का समर्थन मूल्य 21 सौ और 3 सौ रुपए बोनस देने का वायदा किया था और सरकार बनते ही वायदे से मुकर गई। ऐसे धोखेबाज को सबक सिखाने का वक्त आ गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। धन का समर्थन मूल्य 25 सौ रुपए दिया जाएगा। बेलतरा क्षेत्र में किसी तरह की समस्या नहीं होगी। राशन, पेंशन चेहरा देखकर नहीं, बल्कि पात्र हर हितग्राही को समय पर दिया जाएगा। कांग्रेस प्रत्याशी साहू की बातों से मतदाता सहमत दिखे और उन्हें अपना आशीर्वाद दिया।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights