Friday, March 13, 2026
Homeबिलासपुरबेलतरा विधानसभा: कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू के जनसंपर्क में उमड़ रहा रेला…...

बेलतरा विधानसभा: कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू के जनसंपर्क में उमड़ रहा रेला… ग्रामीणों की सुन रहे हैं समस्याएं… कांग्रेस सरकार आने पर जल्द निराकरण का दिला रहे भरोसा…


बिलासपुर/ बेलतरा विधानसभा के युवा व तेजतर्रार कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू लगातार क्षेत्र की जनता से जनसंपर्क कर कांग्रेस की नीतियों से अवगत करा रहे हैं। साहू ने कहा कि पिछले 15 सालों की भाजपा सरकार ने बेलतरा को सैकड़ों साल पीछे कर दिया है। वे लोगों को यह बताने में सफल हो रहे हैं कि कांग्रेस ही बेलतरा का विकास कर सकती है। राजेन्द्र अपने यूथ कांग्रेस व पंचायत के कार्यकाल में भी युवाओं व आमजनता के लिए किए गए सहयोग की बात कर वोट की अपील कर रहे हैं।

गुरुवार को राजेंद्र साहू ने ग्राम पंचायत बिरकोना बैमा-नगोई, उरतुम, बहतराई, खमतराई में सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान मतदाताओं ने उन्हें अपना आशीर्वाद दिया। मतदाताओं का कहना था कि प्रदेश में 15 साल भाजपा की सरकार है। इसके बाद भी उन्हें मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसना पड़ रहा है। क्षेत्रीय विधायक बद्रीधर दीवान से भी शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उनकी समस्याओं को सुनकर राजेंद ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही 10 दिनों में किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। उनका धान 25 सौ प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। पिछले दो साल का बोनस भी दिया जाएगा। मरीजों को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उन्हें मुफ्त में दवाई दी जाएगी।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights