Friday, March 13, 2026
Homeबिलासपुरबिलासपुर से कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पांडेय ने कहा- जीएसटी से सभी को...

बिलासपुर से कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पांडेय ने कहा- जीएसटी से सभी को हुआ बहुत नुकसान…20 साल से बिलासपुर की जनता परेशान…छत्तीसगढ़ में चल रही है बदलाव की बयार…


बिलासपुर/ बिलासपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पांडेय ने कहा कि जीएसटी से व्यापारियों को और आम नागरिक को बहुत नुकसान हुआ है। यह सरकार का गलत फैसला है। इससे व्यापारी परेशान हो रहे हैं। आज छत्तीसगढ़ में बदलाव की बयार है। खासकर बिलासपुर में लोग परेशान हो चुके हैं। पिछले 15 साल से भाजपा सरकार और 20 साल के विधायक ने सिर्फ व्यापारियों और शहर के लोगों को परेशान किया है। सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं मिला है। सड़कें खुदी हुई हैं। सीवरेज के कारण शहर खोखला हो चुका है।

कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पांडेय ने शहर में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान वे सबसे पहले नगर निगम कॉलोनी पहुंचे। यहां उन्होंने नगर निगम कर्मचारियों से मुलाकात की और नगर निगम समस्याओं के बारे में भी जाना। कर्मचारियों ने नगर निगम की अनेक समस्याओं के साथ काम में आने वाली दिक्कतों को भी पांडेय से साझा किया। इसके बाद वे इमलीपारा, सत्यम टॉकीज चौक क्षेत्र में पहुंचे। यहां उन्होंने व्यापारियों और मोहल्ले के लोगों से कांग्रेस को वोट देने की अपील की और बदलाव करते हुए प्रदेश में कांग्रेस की लाने का आह्वान किया। इसके बाद वे व्यापार विहार के व्यापारियों से मिलने पहुंचे। यहां व्यापार विहार के व्यापारियों ने उनका धूमधाम से स्वागत किया । पटाखे फोड़े गए और व्यापारियों ने मिठाइयां भी बांटीं। व्यापारियों ने अपनी अनेक समस्याएं गिनाईं। जिसे पांडेय ने कांग्रेस की सरकार आने पर तत्काल निराकरण की बात कही। इस दौरान पांडेय ने कहा कि सिम्स और जिला अस्पताल में इलाज नहीं हो रहा है। अरपा नदी सूखी पड़ी हुई है। कचरे के ढेर से लोगों को बीमारियां हो रही हैं।

युवा बेरोजगार हैं और भटक रहे हैं। अंचल में किसानों को छला गया है। करोड़ों रुपए का बीमा कराने के बाद भी किसानों के खाते में 1 और 2 रुपए तो कुछ के खाते में तो 50 पैसे भी मुआवजा दिया गया है। इन सभी समस्याओं से परेशान होकर अब बिलासपुर और प्रदेश की जनता बदलाव चाह रही है और इस बार 20 तारीख को मतदान कर जनता अपना फैसला सुनाएगी और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights