Thursday, March 12, 2026
Homeबिलासपुरबिल्हा विधानसभा: कांग्रेस प्रत्याशी शुक्ला ने कहा- जनता चाहती है बदलाव...सरकार बनते...

बिल्हा विधानसभा: कांग्रेस प्रत्याशी शुक्ला ने कहा- जनता चाहती है बदलाव…सरकार बनते ही किसानों का कर्जा माफ…बिजली बिल होगा हाफ…


बिलासपुर/ कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र शुक्ला ने बिल्हा ब्लॉक पथरिया के ग्राम सल्फा, चुनचुनिया, सावतपुर खजरी, बारगांव, देवाकर, ठेलकी, बासीन, मदकू, लमति, किरना, चंद्रखुरी, खैरा, घुठिया में घर-घर जाकर धुआंधार जनसंपर्क किया। किसान नेता दुख-सुख के साथी कांग्रेस विधायक प्रत्याशी राजेन्द्र शुक्ला को ग्रामवासियों का आशीर्वाद मिल रहा है।

सभी गांव में वक्त है बदलाव का, वक्त है कांग्रेस का जैसे नारों के साथ लोगों में उत्साह देखने मिला। कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र ने कहा धान का समर्थन मूल्य 2500 और किसानों का 10 दिन में कर्जा माफ होगा। बिजली बिल हाफ और किसानो को राहत दिलाए जाएगा। जनसंपर्क में कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र शुक्ला को जनता से बेहतर समर्थन मिल रहा है। राजेन्द्र ने कहा जनता बदलाव चाहती है ।कांग्रेस का लक्ष्य जनता से किए गए वायदों को पूरा करना होगा।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights