Thursday, March 12, 2026
Homeबिलासपुरबेलतरा विधानसभा: कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने कहा- सरकार बनते ही समस्याओं...

बेलतरा विधानसभा: कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने कहा- सरकार बनते ही समस्याओं का होगा हल…भाजपा सरकार ने आम जनता का नहीं रखा ख्याल…


बिलासपुर/ बेलतरा विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू शुक्रवार सुबह 8 बजे से ही जनता के द्वार पहुंचने लगे हैं। गुरुवार को उनकी जनसंपर्क यात्रा कोनी, मोपका, चिल्हाटी, खैरा, फरहदा में पहुंची।

उन्होंने कांग्रेस के अतीत को बताते हुए लोगों से बेलतरा में भी जिताने की अपील की। उन्होंने स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता से समाधान करने का वायदा किया। साथ ही हितग्राहियों को समयबद्ध होकर योजनाओं का लाभ पहुंचाने की बात कही।

उन्होंने किसानों को उनका हक यानी कि धान बोनस और ऋण माफी को भी प्रमुखता से उठाने की बात कही और बताया कि कांग्रेस किसानों के हित में हर फैसले सरकार बनने के 10 दिनों के भीतर लेगी, जिसका घोषणा पत्र में जिक्र भी किया गया है। राजेन्द्र क्षेत्र के हर वर्ग को साधने में लगे हुए हैं।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights