Thursday, March 12, 2026
Homeबिलासपुरबिल्हा विधानसभा: भारत भूमि पार्टी प्रत्याशी देवराम का बढ़ता जा रहा कारवां...50...

बिल्हा विधानसभा: भारत भूमि पार्टी प्रत्याशी देवराम का बढ़ता जा रहा कारवां…50 से अधिक युवाओं ने थामा पार्टी का दामन… कहा- भाजपा-कांग्रेस की सरकार देख ली…अब नहीं खाएंगे धोखा…


बिलासपुर/ भारत भूमि पार्टी से बिल्हा विधानसभा प्रत्याशी देवराम साहू ने शनिवार को दो दर्जन से अधिक गांवों में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने घर-घर में दस्तक देकर भाजपा और कांग्रेस पार्टी की खामियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने कांग्रेस की सरकार देख ली है। 15 साल से भाजपा की सरकार को देखते आ रहे हैं। दोनों ही पार्टियों ने जनता को खूब छला। एक बार हमारी पार्टी को समर्थन दीजिए। हम विधानसभा पहुंच गए तो जनता से पूछकर विकास कराएंगे। युवाओं को रोजगार दिलाना हमारी प्राथमिकता में होगी।

प्रत्याशी देवराम ने शनिवार को धौंरापारा में जनसंपर्क किया। इस दौरान आसपास गांव के 50 से अधिक युवाओं ने उनकी विचारधारा से प्रभावित होकर उनके लिए काम करने का संकल्प लिया। देवराम ने उन्हें बताया कि भाजपा के राज में शिक्षित बेरोजगारों के हाथ खाली है। न तो उन्हें सरकारी नौकरी मिल रही है और न ही कंपनियों में रोजगार दिया जा रहा है। युवाओं को न्याय दिलाने के लिए विधायक सियाराम कौशिक ने भी कुछ नहीं किया। चुनाव जीतने के बाद वे 5 साल किसी गांव में नहीं गए। क्षेत्र के गांवों में बुनियादी समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। ग्रामीण समस्याओं से त्रस्त हैं, लेकिन उनका दुख-दर्द न तो भाजपा की सरकार हर रही है और न ही विधायक सियाराम। उनकी बातों को सुनकर वोटरों ने उन्हें अपना आशीर्वाद दिया। युवाओं की अलग-अलग टीम भी उनके पक्ष में वोट मांग रही है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights