Friday, March 13, 2026
Homeबिलासपुरबिलासपुर विधानसभा: कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पांडेय ने रैली निकालकर किया शक्ति प्रदर्शन...चौक-चौराहों...

बिलासपुर विधानसभा: कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पांडेय ने रैली निकालकर किया शक्ति प्रदर्शन…चौक-चौराहों पर जमकर आतिशबाजी और स्वागत भी…देखिए तस्वीरें और वीडियो…


बिलासपुर/ सामने ढोल-ताशे की गूंज… फिर कांग्रेस का झंडा लिए चलती भीड़… जुबां से निकलते गगनभेदी नारे… जीप में सवार कांग्रेस के दिग्गज नेता… चौक-चौराहों पर जमकर आतिशबाजी…यह नजारा था शुक्रवार को कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पांडेय की सवारी का… विधानसभा चुनाव के प्रचार पर बैन लगने से पहले कांग्रेस प्रत्याशी पांडेय ने शहर में लाव-लस्कर के साथ भ्रमण कर जमकर ताकत दिखाई।

छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण में 20 नवंबर को वोटिंग होनी है। 18 नवंबर की शाम 5 बजे से पहले प्रचार पर रोक लगनी थी। इससे पहले कांग्रेस ने शहर में शक्ति प्रदर्शन की रणनीति बनाई थी। तय रणनीति के तहत तारबाहर चौक से कांग्रेस प्रत्याशी पांडेय की रैली शुरू हुई। सामने ढोल-ताशे बज रहे थे। इसके बाद महिला कांग्रेसियों की टोली चल रही थी। बीच में कांग्रेस प्रत्याशी पांडेय के साथ दिग्गज नेता अशोक अग्रवाल, अटल श्रीवास्तव, विजय केशरवानी, नरेंद्र बोलर, वाणी राव आदि खुली जीप में सवार थे। पीछे-पीछे कांग्रेसियों को रेला चल रहा था। जैसे ही रैली गांधी चौक के पास पहुंची, करीब 10 मिनट तक जमकर आतिशबाजी हुई। आसमान पटाखों के धमाकों से गूंजते रहे। यहां पर कांग्रेस प्रत्याशी पांडेय ने स्व. महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और आशीर्वाद लिया।

रैली जूना बिलासपुर होते हुए सिटी कोतवाली चौक पहुंची। यहां महिलाओं ने पांडेय का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए तिलक लगाकर आरती उतारी और उन्हें विजयश्री का आशीर्वाद दिया। क्षेत्र के सभी व्यापारी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से पांडेय का स्वागत किया और पांडेय ने कांग्रेस को जिताने का आह्वान किया। गोलबाजार होते हुए महारैली करोना चौक पहुंची। यहां गोंडपारा और जूनीलाइन के युवाओं ने पांडेय को फूल मालाओं से लाद दिया और उन्हें कांग्रेस पार्टी से विजय बनाने के लिए संकल्प भी लिया। इस दौरान पांडेय खुली जिप्सी में सवार रहे और लोगों से हाथ जोड़कर कांग्रेस को जिताने की अपील करते रहे। यहां से रैली मनोहर टॉकीज होते हुए गोलबाजार पहुंची। यहां चौक पर उनका आतिशी स्वागत किया गया। फिर रैली गोलबाजार होते हुए देवकीनंदन चौक पहुंचकर समाप्त हो गई।

शैलेश बोले- आज सच्चे विकास की जरूरत

इस अवसर पर पांडेय ने कहा कि जनता ने तय कर लिया है कि इस बार अब कांग्रेस की सरकार बनेगी और बिलासपुर से भी कांग्रेसी जीतना जीतेगी। आम जनता बदलाव चाह रही है और बदलाव करेगी भी। उन्होंने कहा कि 20 साल में शहर बर्बाद हो चुका है और आज सच्चे विकास की जरूरत है , जो सिर्फ कांग्रेस की सरकार ही कर सकती है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights