Friday, March 13, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की तबीयत बिगड़ी...मुंबई स्थित बॉम्बे अस्पताल...

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की तबीयत बिगड़ी…मुंबई स्थित बॉम्बे अस्पताल में भर्ती…सांस लेने में हो रही थी दिक्कत…


बिलासपुर/ छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की तबीयत खराब होने के बाद मुंबई स्थित बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार बता दें कि जनता कांग्रेस के मुखिया अजीत जोगी को सांस लेने में दिक्कत है और उन्हें कफ की भी परेशानी बताई गई है। यहां बता दें कि जोगी को सोमवार को रायपुर से मुंबई लाया गया है। वहीं जोगी के नजदीकियों के अनुसार, लगातार चुनाव प्रचार की वजह से जोगी की सेहत खराब हो गई थी।

वहीं बता दें कि अस्पताल में उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया है कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। अजीत जोगी को पांच या छह दिसंबर तक छुट्टी मिल सकती है। जिसके बाद वो रायपुर वापस लौट जाएंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ में हाल ही में दो चरणों में विधानसभा के चुनाव हुए हैं, 20 नवंबर को दूसरे चरण के मतदान के बाद जोगी को इलाज के लिए लाया गया।

गौरतलब कि अजीत जोगी की पार्टी ने मायावती की बहुजन समाज पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा है। वहीं अजीत जोगी गठबंधन का प्रमुख चेहरा हैं और उन्होने स्टार प्रचारक की भूमिका पूरे चुनाव में निभाई। वहीं प्रचार में ज्यादा व्यस्तता के चलते ही उनकी सेहत खराब हुई। सात दिसंबर को यहां चुनाव के नतीजे आएंगे। राज्य में कांग्रेस और भाजपा की लड़ाई में अजीत जोगी की निगाह किंगमेकर बनने पर है। बता दें कि 2004 में एक अजीत जोगी का भयंकर एक्सीडेंट हुआ था। जिसके बाद वे चलने फिरने में अक्षम हो गए थे।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights