Wednesday, March 11, 2026
Homeदेशकिसान आंदोलन: राम लीला मैदान में इकठ्ठा हुए अन्नदाता, सरकार से की...

किसान आंदोलन: राम लीला मैदान में इकठ्ठा हुए अन्नदाता, सरकार से की विशेष सत्र बुलाने की मांग…योगेंद्र यादव के अगुवाई कर रहे हैं मार्च…


पूरे देश के किसान एक बार फिर दिल्ली में इकठा हो चुके हैं, किसान पूरे देश में पद यात्रा के बाद 29 और 30 नवंबर को दिल्ली में दो दिवसीय प्रदर्शन के तहत दिल्ली पहुंचे हैं. बताया जा रहा है कि किसान आठ अलग-अलग रास्तों से दिल्ली में पहुँच रहे हैं. इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है.

किसानों के इस मार्च की अगुवाई योगेंद्र यादव कर रहे हैं. किसान कुछ मांगों को लेकर ये मार्च कर रहे हैं, किसानों की मांगों में फसलों की लागत का डेढ़ गुना मुआवजा, कर्जे की माफी और एम एस स्वामीनाथन कमीशन की रिपॉर्ट को पूरी तरह से लागू करना आदि शामिल है. इस रैली में करीब 200 किसान संगठनों की रैली शामिल है. किसान सरकार से ये मांग कर रहे हैं कि खेती-किसानी से जुड़ी समस्या पर चर्चा करने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया जाए जो कि 20 दिनों का हो.

किसान मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने किसानों को रामलीला ग्राउंड तक आने की अनुमति प्रदान कर दी है, दिल्ली पुलिस का कहना है कि रामलीला ग्राउंड तक किसान जिस तरह चाहें आ सकते हैं. लेकिन उसके आगे बढ़ने की इजाजत के लिए पुलिस के आला अधिकारियों की बातचीत की जा रही है, जब तक कोई निर्णय नहीं होगा, किसानों को इससे आगे नहीं जाने दिया जाएगा.

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights