Wednesday, March 11, 2026
Homeदेशराहुल गांधी ने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर मोदी सरकार को लिया आड़े...

राहुल गांधी ने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर मोदी सरकार को लिया आड़े हाथ, कहीं ये बड़ी बात!…


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक जैसे सैन्य फैसले को भी राजनीतिक संपत्ति बना दिया है साथ ही उन्होंने नोटबंदी को ऐसा घोटाला बताया जिसका उद्देश्य छोटे कारोबारियों और दुकानों की रीढ़ तोडऩा था।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को एक संवाद कार्यक्रम में बैंकों की गैर निष्पादित आस्तियों को लेकर भी मोदी सरकार पर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि संप्रग सरकार ने जब मोदी को सरकार सौंपी तब एनपीए दो लाख करोड़ रुपए था जो चार साल में बढक़र 12 लाख करोड़ रुपए हो गया।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सर्जिकल स्ट्राइक को राजनीति मुद्दा बनाने का आरोप लगाया और कहा है कि प्रधानमंत्री ने सेना के अधिकार क्षेत्र (डोमेन) में घुसते हुए उनकी सर्जिकल स्ट्राइक को राजनीतिक आस्ति (एसेट) में बदल दिया जबकि वास्तव में यह एक सैन्य फैसला था। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के चुनावों में हार सामने दिखी तो मोदी ने एक सैन्य फैसले को राजनीतिक संपत्ति में बदल दिया।

उन्होंने कहा है कि नरेंद्र मोदी सरकार जैसी सर्जिकल स्ट्राइक मनमोहन सरकार ने भी तीन बार की। क्या आपको पता है? राहुल ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी को लेकर हिंदुस्तान की जनता भ्रमित है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी एक घोटाला था और इसका लक्ष्य सूक्ष्म व लघु कारोबार की, दुकानदारों की रीढ़ तोडऩा था क्योंकि इससे बड़ी कंपनियों के लिए रास्ते खुल जाएंगे।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights