Friday, March 13, 2026
Homeराजनीतिविधानसभा चुनाव एग्जिट पोल 2018: जानिए पिछले 9 चुनावों में 2014 से लेकर...

विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल 2018: जानिए पिछले 9 चुनावों में 2014 से लेकर अब तक कितने सही साबित हुए थे एग्जिट पोल…

एग्जिट पोल चुनावी नतीजे दर्शाने में बहुत हद तक सफल साबित हुए हैं। 2014 से लेकर अब तक विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों पर नजर डालें तो बिहार और झारखंड को छोड़ ज्यादातर राज्यों के नतीजे एग्जिट पोल के अनुरूप आए हैं।

महाराष्ट्र : 2014

-कुल विधानसभा सीटें : 288
-बहुमत का आंकड़ा : 145

एक्जिट पोल में भविष्यवाणी

संस्था भाजपा+ शिवसेना कांग्रेस एनसीपी अन्य
-न्यूज24-चाणक्य 151(+-9) 71(+-9) 27(+-5) 28(+-5) 11(+-5)
-टाइम्स नाउ 129 56 43 36 24
-एबीपी न्यूज-नील्सन 127 77 40 34 10
-इंडिया टीवी-सीवोटर 124-134 51-61 38-48 31-41 18-30

चुनावी नतीजों पर नजर

पार्टी सीटें जीतीं पिछले चुनाव से अंतर
-भाजपा 122 +76
-शिवसेना 63 +18
-कांग्रेस 42 -40
-एनसीपी 41 -21
-अन्य 20 -33

निष्कर्ष : सभी एक्जिट पोल में भाजपा के सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने के साथ ही कांग्रेस को भारी नुकसान की भविष्यवाणी की गई थी, जो सही साबित हुई।

हरियाणा : 2014

-कुल विधानसभा सीटें : 90
-बहुमत का आंकड़ा : 46

एक्जिट पोल में भविष्यवाणी

संस्था कांग्रेस भाजपा इनेलो अन्य
-न्यूज24-चाणक्य 10(+-5) 52(+-7) 23(+-7) 5(+-3)
-टाइम्स नाउ 15 37 28 10
-एबीपी न्यूज-नील्सन 10 46 29 5
-इंडिया टीवी-सीवोटर 15(+-3) 37(+-3) 28(+-3) 10(+-6)

चुनावी नतीजों पर नजर
पार्टी सीटें जीतीं पिछले चुनाव से अंतर
-भाजपा 47 +43
-इनेलो 19 -12
-कांग्रेस 15 -25
-अन्य 9 -6

निष्कर्ष : एक्जिट पोल में भाजपा के या तो पूर्ण बहुमत से सत्ता में आने या फिर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने का अनुमान लगाया गया था, जो सही साबित हुआ।
झारखंड : 2014
-कुल विधानसभा सीटें : 81
-बहुमत का आंकड़ा : 41

एक्जिट पोल में भविष्यवाणी

संस्था भाजपा+ कांग्रेस+ झामुमो अन्य
-सीवोटर 52 9 16 4
-इंडिया टुडे-सिसेरो 47 16 9 9
-चाणक्य 61(+-8) 4(+-2) 12(+-4) 4(+-4)
-एबीपी न्यूज-नील्सन 52 9 10 10

चुनावी नतीजों पर नजर

पार्टी सीटें जीतीं पिछले चुनाव से अंतर
-भाजपा 37 +19
-झामुमो 19 +1
-झाविमो 8 -3
-कांग्रेस 6 -8
-अन्य 11 -9

निष्कर्ष : एक्जिट पोल में भाजपा को पूर्ण बहुमत की भविष्यवाणी गलत साबित हुई। हालांकि पार्टी अन्य दलों के समर्थन के साथ झारखंड में सरकार बनाने में सफल रही।

दिल्ली : 2015

-कुल विधानसभा सीटें : 70
-बहुमत का आंकड़ा : 36

एक्जिट पोल में भविष्यवाणी

संस्था आप भाजपा कांग्रेस अन्य
-न्यूज24-चाणक्य 48 22 0 0
-इंडिया टुडे-सिसेरो 38-46 19-27 3-5 0-2
-एबीपी न्यूज-नील्सन 43 26 1 0
-इंडिया टीवी-सीवोटर 35-43 25-33 0-2 0-2

चुनावी नतीजों पर नजर

पार्टी सीटें जीतीं पिछले चुनाव से अंतर
-आप 67 +39
-भाजपा 3 -28
-कांग्रेस 0 -8
-अन्य 0 -3

निष्कर्ष : आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्ण बहुमत के साथ दिल्ली में सरकार बनाने का एक्जिट पोल का अनुमान सही साबित हुआ

बिहार : 2015

-कुल विधानसभा सीटें : 243
-बहुमत का आंकड़ा : 122

एक्जिट पोल में भविष्यवाणी

संस्था महागठबंधन (जदयू+राजद+कांग्रेस) एनडीए (भाजपा+लोजपा+रालोसपा+हम) अन्य
-न्यूज24-चाणक्य 83(+-9) 155(+-11) 5(+-3)
-इंडिया टुडे-सिसेरो 111-123 113-127 4-8
-एबीपी न्यूज-नील्सन 130 108 5
-इंडिया टीवी-सीवोटर 112-132 101-121 6-14

चुनावी नतीजों पर नजर

-महागठबंधन (जदयू+राजद+कांग्रेस) 178
-एनडीए 58
-अन्य 7

पार्टी सीटें जीतीं पिछले चुनाव से अंतर

-जदयू 71 -44
-राजद 80 +68
-कांग्रेस 27 +23
-भाजपा 53 -38
-लोजपा 2 -1
-रालोसपा 2 +2
-हम 1 +1

निष्कर्ष : चाणक्य ने एनडीए का पलड़ा भारी बताया था। अन्य एक्जिट पोल महागठबंधन और एनडीए में कांटे की टक्कर दर्शा रहे थे। हालांकि चुनावी नतीजे महागठबंधन के पक्ष में आए।)

यूपी : 2017

-कुल विधानसभा सीटें : 403
-बहुमत का आंकड़ा : 202

एक्जिट पोल में भविष्यवाणी

संस्था बसपा भाजपा+ सपा+कांग्रेस अन्य
-चाणक्य 27 285 88 3
-सीवोटर 87 161 141 14
-एबीपी न्यूज-सीएसडीएस 60-72 164-176 156-169 2-6
-इंडिया टीवी 81-93 155-167 135-147 0

चुनावी नतीजों पर नजर
पार्टी सीटें जीतीं पिछले चुनाव से अंतर

-भाजपा 312 +265
-सपा 47 -177
-कांग्रेस 7 -21
-बसपा 19 -61
-अन्य 18 -6

निष्कर्ष : भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने का चाणक्य का अनुमान सही साबित हुआ। हालांकि अन्य सर्वे संस्थाओं ने भाजपा+ और सपा-कांग्रेस गठबंधन में करीबी मुकाबले के आसार जताए थे।

उत्तराखंड : 2017

-कुल विधानसभा सीटें : 70
-बहुमत का आंकड़ा : 36

एक्जिट पोल में भविष्यवाणी
संस्था भाजपा कांग्रेस अन्य

-सीवोटर 32 32 6
-न्यूज24-चाणक्य 53 15 2
-एबीपी-सीएसडीएस 38 26 6
-इंडिया न्यूज-एमआरसी 38 30 2

चुनावी नतीजों पर नजर
पार्टी सीटें जीतीं पिछले चुनाव से अंतर

-भाजपा 57 +26
-कांग्रेस 11 -21
-निर्दलीय 2 -1
-अन्य 0 -4

निष्कर्ष : उत्तराखंड में भाजपा को प्रचंड बहुमत की चाणक्य की भविष्यवाणी सही साबित हुई। बाकी सर्वे संस्थाएं भाजपा और कांग्रेस में करीबी मुकाबला होने के आसार जता रही थीं।

गुजरात : 2017

-कुल विधानसभा सीटें : 182
-बहुमत का आंकड़ा : 92

एक्जिट पोल में भविष्यवाणी
संस्था भाजपा कांग्रेस अन्य

-एबीपी-लोकनीति-सीएसडीएस 117 64 1
-चाणक्य 135 47 0
-रिपब्लिक टीवी-सीवोटर 108 74 0
-इंडिया टुडे-एक्सिस 99-113 68-82 –

चुनावी नतीजों पर नजर

पार्टी सीटें जीतीं पिछले चुनाव से अंतर
-भाजपा 99 -16
-कांग्रेस 77 +16
-निर्दलीय 3 +2
-अन्य 3 -2

निष्कर्ष: एक्जिट पोल के अनुरूप भाजपा ने गुजरात चुनाव में जीत दर्ज की। हालांकि उसके और कांग्रेस के बीच सीटों का फासला चुनाव बाद हुए सर्वेक्षणों की तुलना में काफी कम दिखा।

कर्नाटक: 2018

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिला। ऐसे में एग्जिट पोल का त्रिशंकु विधानसभा आने का अनुमान सही साबित हुआ है। ज्यादातर एग्जिट पोल्स में यह दिखाया गया था कि किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलेगा। यह भी अनुमान लगाया गया था कि पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा की पार्टी जनता दल (सेक्युलर) किंगमेकर के तौर पर उभरेगी जो कि बिल्कुल सही साबित हुआ।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights