Friday, March 13, 2026
Homeछत्तीसगढ़जनादेश: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की आंधी...13 सीटों के परिणाम घोषित...सभी सीटें कांग्रेस...

जनादेश: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की आंधी…13 सीटों के परिणाम घोषित…सभी सीटें कांग्रेस ने जीती…भाजपा का खाता भी नहीं खुला…

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश की 90 में से 13 सीटों के परिणाम आ गए हैं। सभी सीटें कांग्रेस की झोली में गिरी हैं। शेष सीटों पर काउंटिंग जारी है।

ये हैं विजयी उम्मीदवार

अंबिकापुर से कांग्रेस प्रत्याशी और मुख्यमंत्री के प्रमुख दावेदार टीएस सिंहदेव 33 हजार वोटों से जीत दर्ज की है।

राजीम विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अमितेष शुक्ला 51220 वोटों से विजयी हुए।

कटघोरा से कांग्रेस के पुरुषोत्तम कंवर विजयी।

रामानुजगंज से कांग्रेस प्रत्याशी बृहस्पत सिंह 26000 वोटों से जीत दर्ज की है।

सीतापुर से कांग्रेस के अमरजीत भगत ने 30 हजार वोटों से जीत कर चुके है।

जगदलपुर से कांग्रेस के रेखचंद जैन ने 25 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है।

चित्रकोट से कांग्रेस के दीपक बैस ने जीत दर्ज की है। लगातार दूसरी बार बैज विधायक बने हैं।

लैलूंगा से कांग्रेस प्रत्याशी चक्रधर सिंह सिदार ने 25104 वोटों से भाजपा के सत्यानंद राठिया को हराया।

सामरी से कांग्रेस चिंतामणी महाराज 23 हजार से जीत दर्ज की है।

कोंटा से कांग्रेस के कवासी लखमा ने जीत दर्ज की।

लुंड्रा से कांग्रेस के प्रीतम राम ने 14000 वोटों से जीत दर्ज की।

खरसिया से उमेश पटेल, सारंगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी उतरी जांगड़े विजयी हुए हैं।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights