Friday, March 13, 2026
Homeबिलासपुरकांग्रेस भवन की लाठीकांड को पार्टी भूली नहीं है...लेकिन बदले की भावना...

कांग्रेस भवन की लाठीकांड को पार्टी भूली नहीं है…लेकिन बदले की भावना से कोई कार्यवाही नहीं होंगी-भुपेश…

बिलासपुर. शुक्रवार को निजी कार्यक्रम में शामिल होने बिलासपुर प्रवास पर आए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छग भवन में मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस भवन की लाठी कांड को भूला नहीं गया है। लेकिन बदले की भावना से कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी और सब विधि सम्मत से होगा। पूर्व कृषि मंत्री चंद्र शेखर साहू के बयान पर कहा अब माफी मांगने से क्या फायदा बहुत घमंड था भाजपा को अपने मैनेजमेंट, पर सब उतर गया। शराब बंदी के मामले पर बोले प्रदेश की टीम बिहार सहित अन्य जगहों पर समीक्षा करने जाएगी। निगम मंडल में मनोनयन जल्द हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का गुटबाजी की कलई खुलती जा रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.सिंह पर ली चुटकी

सीएम बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पर चुटकी लेते हुए कहा कि जो एक महीने में बंगला खाली नहीं कर पाए वो हमारे कार्य की समीक्षा कर रहे हैं कि हमने तीस दिनों में क्या काम किया। जो काम भाजपा ने 15 वर्षों में नहीं किया वो काम हमने 30 दिन में कर दिखाया है। उन्होंने कहा आज तक गृह प्रवेश का मुहूर्त सुना था ये बंगला खाली करने के लिए भी मुहूर्त निकलवा रहे हैं।

65 प्लस का मिशन हमने पूरा कियाा

सीएम ने भाजपा के मिशन 11 पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा ऐसे टारगेट हमारे रखें है, पहले 65 प्लस का लक्ष्य रखा उसे हमने पूरा किया, बात आखरी गेंद में छक्के मारने की थी वो भी हमने ही लगाया। मिशन 11 का लक्ष्य भी इस बार हम ही पूरा करेंगे। भाजपा के हारे हुए लोगों को लोकसभा की जिम्मेदारी पर कहा कि उनके पास जीतने वाले 15 लोग हैं, ऐसे में हारे हुए लोगों को जिम्मेदारी दे रहे हैं।

49 सीट से 15 तक पहुंचा उसी को दिया दायित्व

इसके साथ ही सीएम ने भाजपा के भीतर चल रही गुटबाजी पर भी चुटकी लेते हुए कहा कि हम पहले ही कहते थे कि भारतीय जनता पार्टी में भारी गुटबाजी है, उसकी परिणिति आप देख लीजिए, जो आगे अभी और होने वाला है। इनके पास बहुमत नहीं था, जिसके नेतृत्व में चुनाव लड़ा गया, और पार्टी 49 से 15 सीट में आ गयी, उसे विपक्ष का नेता बना दिया गया, वो भी बिना बहुमत के। इससे भारतीय जनता पार्टी का आंतरिक लोकतंत्र क्या है, ये दिख गया, उनका सारा तंत्र धरा का धरा रह गया।

अरपा में की थी पद यात्रा, वादे पर अमल किया

बघेल ने कहा अरपा नदी को बचाने के लिए मैने पदयात्रा की थी। जमीन की खरीदी बिक्री पर लगी रोक हटा दी है। इसके अलावा दो और घोषणा को पूरा किया है बिलासपुर के विकास में कही रुकावट नहीं आएगी।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights