Tuesday, March 10, 2026
Homeलाइफस्टाइलसावधान: गुब्बारे ने ली मासूम बच्चे की जान, आप भी अपने बच्चे...

सावधान: गुब्बारे ने ली मासूम बच्चे की जान, आप भी अपने बच्चे को कर दीजिए सावधान…

आज तक आपने मौत होने के कई कारण सुने होंगे लेकिन अगर कोई आपसे ये कहे कि एक बच्चे की मौत गुब्बारे के कारण हुई है… तो क्या आप इस पर विश्वर कर पाएंगे? नहीं ना…. लेकिन हम आपको बता दें गुब्बारा भी किसी बच्चे की जान ले सकता है. जी हाँ…. हाल ही में फरीदाबाद से एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां पर गुब्बारे से खेलते वक्त किसी बच्चे की मौत हो गई. सूत्रों की माने तो फरीदाबाद में एक 5 साल का बच्चा गुब्बारा फुला रहा था इस दौरान ही वो गुब्बारा अचानक से फट गया और इसके बाद फटे हुए गुब्बारे का एक टुकड़ा बच्चे की सांस की नली के अंदर जाकर अटक गया.

उस टुकड़े के अटकने से बच्चे की सांस रुकने लगी और फिर आनन-फानन में उसे पास के ही एक अस्पताल में पहुंचाया गया. लेकिन जब तक बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया तक तक गुब्बारे के उस टुकड़े की वजह से बच्चे की सांसें थम चुकी थी. इसके बाद अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. ये घटना सोमवार की है जब 5 साल का बच्चा अपने मां की शादी में शामिल होने के लिए फरीदाबाद आया था. इस दौरान सभी लोग घर के काम में व्यस्त थे और बच्चा अपने दोस्तों के साथ गुब्बारे से खेल रहा था तभी ये हादसा हो गया.

सुनने में आया है कि अनुज (मृत बच्चा) ने फूटे हुए गुब्बारे को दोबारा मुंह में रख कर फुलाने की कोशिश की थी और इस दौरान ही वो गुब्बारा फिर से फूट गया और उसका एक टुकड़ा उसकी सांस की नली में जाकर चिपक गया. इस हादसे के बाद बच्चे के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights