Friday, March 13, 2026
Homeराजनीतिप्रियंका गाँधी को कांग्रेस मुख्यालय में मिला कमरा... कभी इसमें बैठा करते...

प्रियंका गाँधी को कांग्रेस मुख्यालय में मिला कमरा… कभी इसमें बैठा करते थे राहुल…

कांग्रेस की महासचिव बनाई गईं प्रियंका गांधी वाड्रा को दिल्ली के 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में बैठने के लिए कमरा दिया गया है। प्रियंका गाँधी वाड्रा को अपने भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बगल का कमरा आवंटित किया गया है। राहुल जब पार्टी के महासचिव थे, तब वे भी इसी कमरे में बैठा करते थे।

उल्लेखनीय है कि प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियक्त किया गया है। राहुल गांधी, कांग्रेस की राजनीति में प्रियंका की भूमिका पर चर्चा करने वाले हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को विदेश से वापिस लौटने के बाद पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से उनके तुगलक रोड स्थित आवास पर चर्चा की थी। पार्टी सूत्रों ने बताया है कि, आगामी लोकसभा चुनावों की रणनीति तैयार करने के लिए गुरुवार शाम दिल्ली में आयोजित की गई पार्टी महासचिवों एवं विभिन्न प्रदेशों के प्रभारियों की बैठक में प्रियंका भी मौजूद रहेंगी।

राहुल ने शनिवार को दिल्ली में राज्य के कांग्रेस अध्यक्षों एवं कांग्रेस विधायक दल के नेताओं की एक अहम् बैठक बुलाई है, ताकि लोक सभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा की जा सके। बताया जा रहा है कि, प्रियंका ने कांग्रेस के अन्य नेताओं से भी मिलकर पूर्वी यूपी के लिए चुनावी रणनीति पर विचार विमर्श किया है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights