Saturday, March 14, 2026
Homeबिलासपुरबिलासपुर नगर निगम के व्यवस्था में सुधार...वार्डों में 11513 मीटर हुई नाले...

बिलासपुर नगर निगम के व्यवस्था में सुधार…वार्डों में 11513 मीटर हुई नाले व नालियों की सफाई..डंप और नाले से निकाले गए करीब 25 डंपर मलबा…

बिलासपुर/ हमर बिलासपुर सुघ्घर बिलासपुर अभियान के तीसरे दिन कर्मचारी उपलब्धता संबंधित व्यवस्था में सुधार हुआ है। बुधवार को 63 कर्मचारी अनुपस्थिति थे। सभी वार्डों में 11513 मीटर नाले नालियों की सफाई की गई।
हमर बिलासपुर सुघ्घर बिलासपुर अभियान में कर्मचारियों की अनुपस्थिति की लगातार शिकायत मिल रही थी, जिसपर कर्मचारियों के वेतन काटने से लेकर कंपनी व ठेकेदार तक को नोटिस तक जारी किया गया। धीरे-धीरे व्यवस्था में सुधार आ रहा है। बुधवार की सुबह से ही कर्मचारियों की उपस्थिति उनके क्षेत्रों में रही है। 434 कर्मचारियों में से 63 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। इसमें सर्वाधित 23 कर्मचारी नियमित हैं, जो अनुपस्थित थे। सुबह से ही दोपहर तक सभी वार्डों सड़क, नाला-नाली की सफाई के साथ डंप कचरा व मलबा को उठाने का कार्य हुआ। वार्ड क्रमांक 1 से 10 तक में 1280 मीटर , वार्ड क्रमांक 11 से 20 तक में 1440 मीटर, वार्ड क्रमांक 21 से 30 तक में 2280, वार्ड क्रमांक 31 से 40 में 3000 मीटर, वार्ड क्रमांक 41 से 50 में 2013 मीटर और वार्ड क्रमांक 51 से 59 तक में 1800 मीटर कुल 11513 मीटर नाली व नाली की सफाई की गई। इस दौरान जगह-जगह डंप कचरा व मलबा सहित नाले से निकले करीब 25 डंपर निकाला गया। अभियान के दौरान सभी वार्ड प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में उपस्थित थे।

कमिश्नर ने की प्रशंसा

कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने सफाई अभियान तेज होने और लोगों से मिल रहे फीडबैक के आधार पर अभियान में लगे कर्मचारियों व अधिकारियों के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था को ठीक करने यह अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के बाद भी शहर की सफाई व्यवस्था इसी तरह नियमित व व्यवस्थित होनी चाहिए। इस दौरान कमिश्नर श्री पाण्डेय डेली मानिटरिंग करने की बात कही।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights