Friday, March 13, 2026
Homeछत्तीसगढ़बिलासपुर: अंकित गौरहा युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव बनाए गए...लोकसभा चुनाव में...

बिलासपुर: अंकित गौरहा युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव बनाए गए…लोकसभा चुनाव में निभाएंगे अहम जिम्मेदारी…

बिलासपुर/ छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस ने बिलासपुर जिले के युवा नेता अंकित गौरहा युकां का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। इनकी नियुक्ति से जिले के साथ ही प्रदेश के युवाओं में खुशी का माहौल है। अंकित गौरहा जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री भी हैं।

प्रदेश युवा सचिव पद पर नियुक्ति के लिए अंकित गौरहा ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव, विधायक शैलेष पांडेय, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव पंकज सिंह, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लवरु, प्रदेश प्रभारी संतोष कोलकुंडा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कोको पाधी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री का आभार व्यक्त किया है

प्रदेश सचिव बनने के बाद गौरहा ने कहा कि संगठन ने उनके कार्य को देखते हुए उन्हें जो प्रदेश सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है। वह उस पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। साथ ही युवा कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव में बहुत महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights