Tuesday, March 10, 2026
Homeदुनियाइंडियन एयर स्ट्राइक: 44 शहीदों का बड़ा बदला, 200 से 300 आतंकी...

इंडियन एयर स्ट्राइक: 44 शहीदों का बड़ा बदला, 200 से 300 आतंकी ढेर…जैश का कंट्रोल रूम तबाह

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए फिदायीन आतंकी हमले के बाद इंडियन एयर फ़ोर्स द्वारा पाकिस्तान के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई में 200-300 आतंकियों के मारे जाने की खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने इस एयर स्ट्राइक के बारे में पीएम नरेंद्र मोदी को जानकारी प्रदान की है। इस हमले के बाद इंडियन एयर फ़ोर्स हाई अलर्ट पर है। बॉर्डर पर सटे स्थानीय लोगों ने भी बताया है कि सोमवार रात से ही बॉर्डर पर फाइटर प्लेन्स की आवाजें आ रही थीं।

एयर फ़ोर्स के मिराज 2000 ने मुजफ्फराबाद, बालाकोट, चकोटी, गढ़ी हबीबुल्लाह के आतंकी ठिकानों के अलावा खैबर पख्तूनख्वा में स्थित आतंकी ठिकानों पर भी एयर स्ट्राइक की है। वायुसेना ने हमले में लेजर गाइडेड बम का उपयोग किया और मिराज 2000 ने एक हजार किलो के 10 बम गिराए। एयर स्ट्राइक में जैश ए मोहम्मद का अल्फा-3 कंट्रोल रूम पूरी तरह बर्बाद हो गया है और 200 से 300 आतंकियों के मारे जाने की खबर सामने आई है। बड़ी बात ये है कि वायुसेना ने केवल 40 मिनट में इस ऑपरेशन को कामयाब किया और सभी फाइटर जेट वापस भारत लौट आए।

सूत्रों के मुताबिक 1971 भारत-पाक युद्ध के बाद पहली मर्तबा भारतीय वायुसेना ने बॉर्डर पार जाकर हमला किया है। मुजफ्फराबाद के रास्ते भारतीय लड़ाकू विमानों ने आतंकी संगठन जैश के अल्फा 3 कंट्रोल रूम को पूरी तरह तबाह कर दिया है। सूत्रों के अनुसार इस हमले में आतंकियों को काफी नुकसान पहुंचा हैं। बालाकोट और चकोटी में आतंकी संगठन जैश के ठिकानों को भी नेस्तनाबूद करने की खबरें हैं।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights