Friday, March 13, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़: पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर कल कर सकते हैं बड़ा खुलासा...मुश्किल में...

छत्तीसगढ़: पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर कल कर सकते हैं बड़ा खुलासा…मुश्किल में घिर सकती है भाजपा…

रायपुर/ भाजपा विधायक और पूर्व सरकार में गृहमंत्री रहे ननकी राम कंवर ने रमन सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचारों की पोल खोलने का बीड़ा उठा लिया है। उनके लगातार किये जा रहे खुलासे से ऐसा ही लगता है। शनिवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलने पहुंचे ननकीराम कंवर ने बताया कि उनके पास भ्रष्टाचार से जुड़ा एक और बड़ा मामला है, जिसका खुलासा वे रविवार को करने वाले हैं। इसलिए वे मुख्यमंत्री से मिलने आये हैं।

ननकीराम जब मुख्यमंत्री से मिलने उनके आवास पर पहुंचे, बघेल कैबिनेट की बैठक ले रहे थे। यही वजह रही कि मुख्यमंत्री की तरफ से उन्हें अधिक समय नहीं मिल पाया। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि जिस खुलासे की वे बात कर रहे हैं, किससे संबंधित है। लेकिन इस बात का इशारा कर दिया है कि भ्रष्टाचार का नया खुलासा पिछली सरकार से संबंधित अधिकारियों को लेकर ही है।

अब सभी की नजरें ननकीराम के नये खुलासे की ओर लगी हुई है। उनके नये खुलासे से भाजपा फिर से मुश्किल में आ सकती है। क्योंकि रमन सिंह की पिछली सरकार से जुड़े जिन अधिकारियों के भी भ्रष्टाचार के खुलासे हो रहें, उनमें भाजपा के नेता फंसते जा रहे हैं।

सूत्र के मुताबिक ननकीराम कंवर प्रदेश भाजपा के कुछ आला नेताओं से बेहद नाराज हैं। उनके द्वारा आये दिन खुलासे की वजह भी यही है। भाजपा के किसी भी कार्यक्रम में वे शिरकत नहीं कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि रमन सिंह सरकार में खासमखास रहे प्रमुख अधिकारी अमन सिंह के खिलाफ भी ननकीराम कवंर ने शिकायत की थी।

उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय तक अमनसिंह के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा। पिछली सरकार के नान घोटाला समेत कई और भ्रष्टाचार के खिलाफ भी उन्होंने सबूत मुख्यमंत्री को सौंपे हैं। ननकीराम कंवर की शिकायत पर ही पुलिस ने पिछले हफ्ते प्रदेश कांग्रेस के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरशद खान को गिरफ्तार किया है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights