Thursday, March 12, 2026
Homeदेशलोकसभा चुनाव 2019: भाजपा की एक और सूची जारी, मेनका- वरुण गांधी...

लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा की एक और सूची जारी, मेनका- वरुण गांधी की सीटों में अदला-बदली, देखें पूरी लिस्ट…

भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार एक और सूची जारी करते हुए उत्तर प्रदेश में 29 और पश्चिम बंगाल में 10 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया। इस सूची में भाजपा ने मेनका गांधी को सुलतानपुर और उनके बेटे वरुण गांधी को पीलीभीत से टिकट दिया है। पार्टी ने दोनों की नेताओं की सीट की अदला-बदली कर उन्हें चुनावी मैदान पर उतारने का फैसला किया है। 2014 में वरुण गांणी सुलतानपुर से चुनाव जीते थे जब कि उनकी मां मेनका गांधी पीलीभीत लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनकर संसद पहुंचीं थी।

भाजपा नेता अरुण सिंह ने 39 उम्मीदवारों की सूची करते हुए बताया कि यूपी भाजपा के अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडे को चंदौली से, रीता बहुगुणा जोशी को इलाहाबाद लोकसभा सीट से, केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा गाजीपुर से और रामशंकर कथेरिया को इटावा से चुनावी मैदान पर उतारा है।

वहीं सपा से भाजपा में शामिल हुईं जयाप्रदा को आजम खान के खिलाफ रामपुर से मैदान पर उतारा गया है। इसके अलावा जगदंबिका पाल को देवरिया से, हुमायुं कबीर को मुर्शिदाबाद(पश्चिम बंगाल) से और एक्टर जॉय बनर्जी को उल्बेरिया(पश्चिम बंगाल) से टिकट दिया गया।

सूची…

 

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights