Friday, March 13, 2026
Homeबिलासपुरबिलासपुर लोकसभा के प्रत्याशी अटल के पक्ष में, विधायक शैलेष पांडेय ने...

बिलासपुर लोकसभा के प्रत्याशी अटल के पक्ष में, विधायक शैलेष पांडेय ने वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ संभाली शहर की कमान…पांडेय का दावा दिलाएंगे ऐतिहासिक बढ़त…

बिलासपुर। शुक्रवार को कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव ने जहां बेलतरा क्षेत्र में सघन जनसंपर्क किया वहीं न्यायाधानी विधायक शैलेष पांडेय ने वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ शहर में मोर्चा संभालते हुए कांग्रेस को ऐतिहासिक बढ़त दिलाने का संकल्प समर्थकों से लेते हुए व्यापारियों, कर्मचारियों व आम जनों के बीच सघन जनसंपर्क किया।

बिलासपुर विधानसभा में चार बार के विधायक और कद्दावर मंत्री अमर अग्रवाल को पराजित करने वाले शहर विधायक शैलेष पांडेय ने शुक्रवार को कांग्रेस प्रत्याशी अटल के पक्ष में जमकर मोर्चा संभाला। शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, वरिष्ठ कांग्रेसी शेख गफ्फार, आवास संघ के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष शेख नजरूद्दीन, मोर्चा प्रकोष्ठों के अध्यक्ष व पदाधिकारियों के साथ पूरी तैयारी से जनसंपर्क में निकले शहर विधायक शैलेष पांडेय ने श्री राम मार्केट सहित आसपास के व्यापारियों, आम नागरिकों व सामाजिक संगठनों से भेंट कर जनसमर्थन मांगत हुए कहा कि बिलासपुर शहर ही नहीं पूरी लोकसभा के साथ सौतेला व्यवहार कई वर्षों से किया गया है। बिलासपुर क्षेत्र छत्तीसगढ़ के नक्शे में महत्वपूर्ण क्षेत्र है जिसे भाजपा ने सुनियोजित षड्यंत्र कर विकास से वंचित रखा है। बिलासपुर लोकसभा को उसका वाजिब हक दिलाने के लिए योग्य व कुशल नेतृत्व अटल श्रीवास्तव के रूप में दिल्ली भेजना होगा जिससे क्षेत्र का समुचित विकास हो सके। बिलासपुर क्षेत्र का दोहन भाजपा के शासनकाल में निरंतर हुआ है यहां कृत्रिम रूप से ऐसी परिस्थितियां निर्मित की गयी जिसके कारण बिलासपुर हवाई सेवा से लेकर, ट्र्पिल आई टी, एम्स, आधुनिक उद्योग धंधे, रोजगार के अवसर जैसी अनेक उपलब्धियों से वंचित होना पड़ा।

जिला शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, वरिष्ठ कांग्रेसी शेख गफ्फार, अशोक अग्रवाल ने बिलासपुर के लिए मुखर सांसद की अपील जनता से करते हुए कहा कि क्षेत्र को अब सुनियोजित विकास और विजन की जरूरत है। वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने जीएसटी और नोटबंदी के माध्यम से व्यापारियों की कमर तोड़ने वालों को सबक सिखाने का समय आने का हवाला देते हुए कहा कि अब बहुरूपियों को दोबारा मौका दिया गया तो पूरा देश और नागरिक प्रयोगशाला बन जाएंगे।

उक्ताशय की जानकारी देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह चौहान ने बताया कि शहर विधायक शैलेष पांडेय ने कांग्रेस के मोर्चा और प्रकोष्ठों के साथ प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव के प़क्ष में धुआंधार प्रचार करते हुए सघन जनसंपर्क कर बिलासपुर के चहंुमुखी विकास कि लिए कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाने की मांग की। वहीं वरिष्ठ कांग्रेसजनों नुक्कड़ सभाओं का आयोजन कर जनसमर्थन मांगा जिनमें शामिल प्रमुख कांग्रेसियों में राजेश पांडेय, शिवा मिश्रा, प्रमोद नायक, जिला प्रवक्ता मो. जस्सास, तैय्यब हुसैन, पार्षद शैलेन्द्र जायसवाल, राजेष शुक्ला, रामा बघेल, अमर बजाज, शहजादी कुरैशी, अनिल शुक्ला, सुभाष सराफ, सुभाष ठाकुर आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights