Friday, May 9, 2025
Homeबिलासपुरबिलासपुर लोकसभा प्रत्याशी अटल बोलें...भाजपा सरकारों ने बिलासपुर मुंगेली के साथ किया...

बिलासपुर लोकसभा प्रत्याशी अटल बोलें…भाजपा सरकारों ने बिलासपुर मुंगेली के साथ किया छल, कांग्रेस को मौका दीजिए होगा समुचित विकास

बिलासपुर। किसानों के लिए धान के समर्थन मूल्य, कर्ज माफी, जल कर माफी, बिजली बिल हॉफ जैसी कांग्रेस सरकार की ऐतिहासिक घोषणाओं का जिक्र करते हुए मुंगेली जनसंपर्क में निकले कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव ने कहा कि मुंगेली कर्मठ किसानों का जिला है जहां कांग्रेस की भूपेश सरकार की ऐतिहासिक कार्यां का सर्वाधिक लाभ किसानों को मिला है। किसान मालामाल हुआ हैं और होता रहेगा कांग्रेस सरकार आप सबकी सरकार है जिसका नेतृत्व भूपेश बघेल जी कर रहे है।

प्रदेश निर्माण के बाद 15 वर्षों तक भाजपा ने बिलासपुर और मुंगेली के साथ सौतेला व्यवहार किया और 60 माह से मोदी सरकार ने जुमलों के सिवाय कुछ नहीं दिया। किसानों की हालत बद से बदतर होती चली गयी आत्महत्या जैसे जघन्य कदम उठाने मजबूर हो रहे किसानों को अब राहत की सांस मिली है। लेकिन केन्द्र में बैठी भाजपा की मोदी सरकार ने अड़चने पैदा करने का काम प्रारंभ कर दिया केन्द्रिय सहायता में कटौती प्रारंभ कर दी है किसानों के समर्थन मूल्य में अपना हिस्सा देने को तैयार नहीं है। प्रदेश भाजपा के 10 सांसदों में से किसी ने प्रदेश के किसानों के लिए दिल्ली में आवाज नहीं उठायी है। एक व्यक्ति अपने पार्टी में तानाशाही करे ठीक है लेकिन देश के लोकतंत्र पर प्रयोग व तानाशाही अक्षम्य हैं।

रेलवे के सपने, कभी गार्डन की कमीशनखोरी कभी बाई पास की लेट लतीफी का मुद्दा उठाते हुए अटल ने कहा कि मुंगेली के ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्र तक सभी विकास की संभावनाओं को कुचलकर अपना उल्लू सीधा किया गया है। विकास खस्ताहाल और नेताजी हुए मालामाल का नारा देते हुए अटल ने कहा कि मुंगेली जिले के सारे प्रमुख कार्यालय व प्रशासनिक भवन दशरंगपुर की तरफ शहर से 10 किमी दूर तक चले गए है और नागरिकों को सिटी बस की सुविधा भी नहीं मुहैय्या करायी गयी है। मुंगेली क्षेत्र की जनता ने 15 वर्षों का रमन कार्यकाल भी देख लिया और 60 महीनों की मोदी की भाजपा सरकार भी देख ली। अब परिवर्तन की बयार मुंगेली में बहाकर बिलासपुर और मुंगेली की आवाज को दिल्ली तक पहुंचाना है। कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव ने मंगलवार को जरहागांव व मुंगेली ब्लॉक का सघन दौरा करते हुए भाजपा पर मुंगेली के साथ धोखे व जुमलेबाजी का आरोप लगाते हुए कहा कि मंत्री, सांसद, विधायक से लेकर कई पद मुंगेली की जनता ने भाजपा को दिए पर भाजपा ने सदैव मुंगेली के साथ छल किया है। मुंगेली के दानवीरों की जमीन पर बना कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय सफेद हाथी की तरह देखने के लिए है जिसमें न अध्यापन के लिए विशेषज्ञ हैं और न ही उनके लिए आवास, हॉस्टल की कोई व्यवस्था नहीं है। करोड़ो की जमीन बेकार पड़ी है। करोड़ो का उद्यान कमीशनखोरी व भ्रष्टाचार करने के लिए बनाया गया, बाई पास का काम वर्षों से अधर में है।

मुंगेली में परिवर्तन का इतिहास रचने की अपील करते हुए अटल ने कहा कि कांग्रेस मुंगेली में प्रगति व विकास का इतिहास रच देगी। रेलवे सेवा, सिटी बस, सहित शहर से लेकर ग्रामीण विकास के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। कांग्रेस अपने घोषणापत्र के सभी वायदों को लेकर संकल्पित है आप सभी ने देखा है महसूस किया है कि कांग्रेस ने जो कहा सो किया।

कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव ने मुंगेली में अधिवक्ताओं से सौजन्य भेंट कर जनसमर्थन मांगा अधिवक्ताओं ने अटल को विजय श्री की शुभकामनाएं देते हुए अधिवक्ताओ के भरपूर समर्थन व साथ का आश्वासन दिया। अटल ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में कर्मठ किसान पुत्र भूपेश बघेल जी जिन्होंने किसानों सहित आम छत्तीसढ़ियों के हित के लिए इतिहास रचने का कार्य किया है। हम सभी को भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में विकास की कई गाथाएं लिखना है जिसके लिए आप सभी को आगे आना होगा। मुंगेली जिलाध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्रिय, राकेश पात्रे, चंद्रभान बारमते, दुर्गा बघेल, रूप लाल कोसरे ने कहा कि इस बार मुंगेली क्षेत्र की जनता ने जात पर पांत पर बटन दबेगी हाथ पर का संकल्प लिया है। मुंगेली क्षेत्र की जनता ने प्रदेश में कांग्रेस सरकार के रूप में आयी किसान क्रांति को महसूस किया है जिससे प्रदेश में विकास की नयी बयार बह रही है।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह चौहान ने बताया कि लोकसभा प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव के साथ जिलाध्यक्ष एवं जरहागांव के ब्लॉक अध्यक्ष संजय सोनवानी, मुंगेली ब्लॉक अध्यक्ष रामकुमार साहू, शहर अध्यक्ष रोहित शुक्ला, स्वतंत्र मिश्रा, सोम वर्मा, श्याम जायसवाल, उमेश घृतलहरे, आदि शामिल थे। कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव 17 अप्रैल बुधवार को कोटा विधानसभा के गौरेला पेंड्रा क्षेत्र के दौरे पर रहेगें।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!