Friday, March 13, 2026
Homeबिलासपुरलोकसभा चुनाव: प्रचार प्रसार के अंतिम दिन कांग्रेस की महारैली को व्यापारियों,...

लोकसभा चुनाव: प्रचार प्रसार के अंतिम दिन कांग्रेस की महारैली को व्यापारियों, महिलाओं, युवाओं का मिला समर्थन … कांग्रेस ने अटल के पक्ष में दिखाई शक्ति व एकता रैली में शामिल हुए सभी वर्ग के लोंग…

बिलासपुर। 23 तारीख को बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के निर्वाचन के पूर्व प्रचार प्रसार के आखिरी दिन रविवार को कांग्रेस ने महात्मा गांधी चौक से नेहरू चौक तक महारैली निकाल कर एकता व शक्ति का प्रदर्शन किया। कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव सहित शहर व जिले के कई दिग्गज नेताओं संगठन पदाधिकारियों के नेतृत्व में गांधी चौक से निकली इस महारैली को सभी वर्गों का समर्थन मिला व जगह जगह स्वागत सत्कार के बाद नेहरू चौक के पास सभा का स्वरूप लेकर समापन किया गया।

हजारों की संख्या में कांग्रेसी, सामाजिक संगठनों व अन्य लोगों की भारी भरकम उपस्थिति में आयोजित कांग्रेस की इस अटल रैली के गांधी चौक से नेहरू चौक तक पहुंचते तक में लगातार जनसमुदाय बढ़ता ही रहा। प्रचार प्रसार बंद होने के पूर्व आयोजित कांग्रेस की इस महारैली में शहर के सभी दिग्गज कांग्रेसियों का जमावड़ा था साथ ही सभी आनुषांगिक संगठन व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद थे। गांधी जी को पुष्पाहार अर्पित कर निकली कांग्रेस की इस चुनावी रैली का समापन नेहरू चौक पर चुनावी प्रचार प्रसार थमने के निर्धारित समय के पूर्व कर लिया गया। रैली में कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव ने कहा कि हमारे राष्टीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के हर कार्यकर्ता को बब्बर शेर की संज्ञा दी है। अगले 48 घंटे इस लोकसभा क्षेत्र के हर मतदाता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं ठीक 48 घंटे में हमारे मत ही नहीं इस देश का भविष्य भी ईवीएम में बंद हो जाएगा। हम सबको लोकतंत्र और देश को बचाने के लिए मतदान करना है, मुझे आशा ही नहीं पूरा विश्वास है कि बिलासपुर क्षेत्र का मतदाता शांति, भाईचारे, प्रेम और सौहाद्र के साथ विकास के सिद्धांत पर मतदान करेगा। बिलासपुर को उसका हक दिलवाने का संकल्प दोहराते हुए अटल ने कहा कि हम सबको बिलासपुर और देश के हित के लिए मतदान करना है धार्मिक कट्टरता व असहिष्णुता के विरोध में शांति भाईचारे के पक्ष में मतदान करना है।

शहर विधायक शैलेष पांडेय ने शहर के सभी वर्गों का आह्वान करते हुए कहा कि आप सभी ने मुझे जो स्नेह व समर्थन देकर रायपुर विधानसभा तक पहुंचाया है उससे अधिक स्नेह, आर्शीवाद व समर्थन के साथ दिल्ली तक अटल श्रीवास्तव को पहुंचाना है। बिलासपुर के समुचित विकास के लिए रायपुर से दिल्ली तक आवाज बुलंद करना आवश्यक है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने गांव, गरीब, किसान ही नहीं कांग्रेस को सभी वर्गों के हितों के संरक्षण करने वाली पार्टी बताते हुए कहा कि बिलासपुर जिले के साथ भाजपा की राज्य व केन्द्र सरकार ने सौतेला व्यवहार किया है इसलिए बिलासपुर का हक सदैव मारा गया है।

शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, वरिष्ठ कांग्रेसी वैजनाथ चंद्राकर, शेख गफ्फार ने बिलासपुर को एम्स, आईआईआई टी, ट्र्बि्युनल सहित अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धियों से वंचित करने का आरोप भाजपा सरकार पर लगाते हुए कहा कि बिलासपुर को उसका हक दिलवाने के लिए बिलासपुर क्षेत्र के सभी मतदाताओं को एक होना होगा। वक्ताओं के अलावा राजेश पांडेय, अशोक अग्रवाल, विजय पांडेय, रविन्द्र सिंह, विवेक वाजपेयी, शेख नजरूद्दीन, महेश दुबे, अनिल टाह, पंकज सिंह, प्रमोद नायक, अनिल सिंह चौहान, शिवा मिश्रा, सीमा पांडेय, सै. जफर अली, चंद्रप्रकाश वाजपेयी, अभिषेक सिंह, कृष्ण कुमार यादव, तैय्यब हुसैन, देवेन्द्र सिंह बाटू, अरविंद शुक्ला, अजय यादव, राजेश शुक्ला, शैलेन्द्र जायसवाल, राकेश सिंह, सहित अन्य नेताओं के नेतृत्व में आयोजित उक्त भव्य रैली में महिलाओं ने जगह जगह आरती उतारकर कांग्रेसियों व कांग्रेस प्रत्याशी का अभिवादन किया। वहीं व्यापारियों सहित अन्य वर्गां के प्रतिनिधियों ने भी कांग्रेस की रैली का स्वागत कर समर्थन दिया।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह चौहान ने बताया कि नीतू अटल श्रीवास्तव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं व छात्राओं ने भी रैली में भाग लेकर कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव के पक्ष में माहौल बनाया।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights