Friday, March 13, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़: कृषि मंत्री रविंद्र चौबे को हार्ट अटैक… हालत गम्भीर…एयर एंबुलेंस से...

छत्तीसगढ़: कृषि मंत्री रविंद्र चौबे को हार्ट अटैक… हालत गम्भीर…एयर एंबुलेंस से दिल्ली के मेदांता ले जाने तैयारी…

लखनऊ। छत्तीसगढ़ के सीनियर मंत्री रविंद्र चौबे को शनिवार सुबह मेजर हार्टअटैक आया है। उन्हें सहारा हास्पिटल लखनऊ में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत नाजुक है। अब उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली या मुंबर्ई शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है।

बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय ने दिल का दौरा पड़ने की पुष्टि करते हुए बताया कि शुक्रवार को ही वे लखनऊ आये थे। पहले से ही उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। मंत्री चौबे के साथ पांडेय भी चुनाव प्रचार करने शुक्रवार को रायबरेली और अमेठी गए थे। देर शाम वे लखनऊ लौटे। रात में मंत्री चौबे ने कुछ भी नहीं खाया था। लखनऊ के एक होटल में सीएम भूपेश बघेल के साथ चौबे ठहरे हुए थे। 

शनिवार तड़के उन्होंने बेचैनी की शिकायत की और फिर बेहोश हो गये। डाक्टर ने अभी भी उनकी स्थिति को नाजुक बताया है। उन्हें गंभीर हार्ट अटैक आया है। फिलहाल वो आईसीयू में हैं। छत्तीसगढ़ के साजा से विधाय़क रविंद्र चौबे बेहद कद्दावर नेता माने जाते हैं, वो आठ बार विधानसभा का चुनाव जीत चुके हैं। वो अभी कृषि मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights