Saturday, March 14, 2026
Homeबिलासपुरबिलासपुर: व्यापार विहार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त... नगर निगम और...

बिलासपुर: व्यापार विहार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त… नगर निगम और पर्यावरण संरक्षण की संयुक्त कार्यवाही… 2200 रुपये किया जुर्माना…

बिलासपुर। निगम अमला और पर्यावरण संरक्षण मंडल की संयुक्त टीम ने बुधवार को भी पालीथिन पर बड़ी कार्रवाई की। तीसरे दिन भी व्यापार विहार स्थित एक संस्थान से 50 किलो पॉलीथिन जब्त किया गया। इसी तरह एक अन्य संस्थान से 100 ग्राम पॉलीथिन जब्त किया गया। दोनों संस्थाओं से 2200 रुपए जुर्माना वसूल किया गया।

निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय के निर्देश पर प्रतिबंधित पाॅलीथिन पर हर रोज कार्रवाई की जा रही है। निगम अमला और पर्यावरण संरक्षण मंडल की संयुक्त टीम द्वारा तीन दिनों में बड़ी कार्रवाई करते हुए 298 किलो प्रतिबंधित पालीथिन जब्त किया गया। बुधवार को निगम की संयुक्त टीम द्वारा ने व्यापार विहार स्थित थोक दुकानों हरि ओम ट्रेडर्स राजकुमार मालधानी छापा मारा यहां से 50 किलो प्लास्टिक कैरी बैग जब्त किया गया। इसी तरह अम्बे जी मोबाइल दर्शन लालवानी राजीव प्लाजा से 100 ग्राम प्लास्टिक कैरी बैग जब्त किया गया। दोनों संस्थान से क्रमशः 2 हजार और 200 रूपए जुर्माना किया गया। इसके बाद राजीव प्लाजा के साईं ग्राफिक्स वैभव ठाकरे से सैम्पल लेकर पर्यावरण विभाग को दिया गया । निगम कमिश्नर प्रभाकर पांडेय ने निगम अमले के कार्यों की प्रसंशा करते हुए इसी तरह हर रोज कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। कार्रवाई में स्वास्थ्य अधिकारी डा. ओंकार शर्मा, स्वच्छता निरीक्षक प्रमोद दुबे, आलोक सिंह ठाकुर, उप अभियंता संदीप श्रीवास्तव, केशरी, अजय वर्मा व पर्यावरण संरक्षण मंडल के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

 तेज होगी कार्यवाही

कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने कहा कि प्रतिबंध के बावजूद बड़े पैमाने पर पालीथिन का उपयोग हो रहा है।इसे रोकने के लिए अब थोक व्यापारियों को टारगेट किया जा रहा है, जिससे पालीथिन का उपयोग ही रोका जा सके। आने वाले दिनों में कार्यवाही और तेज की जाएगी। प्रतिबंध पॉलीथिन के ऐसे बड़े कारोबारियों पर जब्ती, जुर्माने के साथ वैधानिक कार्यवाही भी की जाएगी।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights