Thursday, March 12, 2026
Homeदेशलोकसभा चुनाव 2019: के सातवें एवं अंतिम चरण में 7 राज्यों की...

लोकसभा चुनाव 2019: के सातवें एवं अंतिम चरण में 7 राज्यों की 59 सीटों पर कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच मतदान प्रक्रिया हुई शुरू…

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के सातवें एवं अंतिम चरण में आज 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच इस चरण के लिए मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ है और मतदाता शाम छह बजे तक अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं। शाम छह बजे मतदान केंद्रों के दरवाजे बंद कर दिए जाएंगे लेकिन जो मतदाता इससे पहले केंद्र में चला जाएगा और लाइन में खड़ा होगा उसे वोट डालने का अधिकार होगा।इस चरण में 11 लाख दो हजार 986 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दस करोड़ से अधिक मतदाताओं में से चार करोड़ 74 लाख 56 हजार 828 महिला मतदाता हैं जबकि पुरूष मतदाओं की संख्या पांच करोड़ 27 लाख 14 हजार 890 है। किन्नर मतदाताओं की संख्या 3435 है।

अंतिम चरण में सात राज्यों बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश तथा केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ में मतदान हो रहा है। उत्तर प्रदेश और पंजाब की 13-13 सीटों, पश्चिम बंगाल की नौ, बिहार और मध्य प्रदेश की आठ-आठ, हिमाचल प्रदेश की चार, झारखंड की तीन सीटों और चंढीगढ की एक सीट पर मतदान किया जा रहा है। इस चरण में 10 करोड़ एक लाख 75 हजार मतदाता 918 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, हरसिमत कौर बादल, हरदीप पुरी, मनोज सिन्हा, शत्रुघ्न सिन्हा, अनुराग ठाकुर, बीबी जागीर कौर, पवन बंसल, किरण खेर, मीसा भारती, सनी देओल, शिबू शोरेन, आर के सिंह, भाकपा नेता अतुल कुमार अंजान, महेंद्र नाथ पांडे और अनुप्रिया पटेल समेत कई प्रमुख नेता शामिल हैं।

वाराणसी सीट पर मोदी का मुकाबला कांग्रेस के अजय राय और समाजवादी पार्टी की शालिनी यादव से है। बिहार की पाटलिपुत्र सीट पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और कांग्रेस के शत्रुघ्न सिन्हा के बीच मुकाबला है जिस पर लोगों की खास नजर है। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष एवं कांग्रेस उम्मीदवार मीरा कुमार का भाजपा के छेदी पासवान से मुकाबला है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights