Thursday, March 12, 2026
Homeदेशलोकसभा चुनावों का राज्यों के चुनाव पर पड़ेगा असर, मध्यप्रदेश कर्नाटक में...

लोकसभा चुनावों का राज्यों के चुनाव पर पड़ेगा असर, मध्यप्रदेश कर्नाटक में हो सकता है प्रभाव…

लोकसभा चुनाव के नतीजों का असर इस साल होने वाले महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड विधानसभा चुनावों पर भी पड़ सकता है। तीनों राज्यों में भाजपा की सरकार है। भाजपा के लिए इन तीनों राज्यों में मोदी का नाम बड़ा सहारा होगा। जानकारों का कहना है कि नतीजों से कई मौजूदा सरकारों का भविष्य भी तय हो सकता है। वहीं, आसन्न विधानसभा चुनावों पर इसके असर से इंकार नहीं किया जा सकता है।

जानकार मानते हैं कि जिस तरह की प्रचंड जीत भाजपा को मिली है उससे विरोधी दलों का समीकरण पूरी तरह से गड़बड़ हो गया है। इसका असर राजनीतिक दलों की रणनीति पर भी पड़ेगा। विरोधी दलों के लिए अपना घर ठीक रखना और एकजुटता बनाकर मैदान में उतरना बड़ी चुनौती होगा। जबकि भारतीय जनता पार्टी के लिए लोकसभा चुनावों की जीत टॉनिक का काम करेगी।

जानकार के मुताबिक, नतीजों के बाद कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी चुनौती मध्यप्रदेश और कर्नाटक सरकारों को बचाए रखना होगा। इन राज्यों में कांग्रेस के भीतर का असंतोष सरकारों के लिए झटका हो सकता है। भाजपा ने पहले ही इन राज्यों में सरकारों के भविष्य को लेकर आशंका जाहिर की है।

जोड़-तोड़ की संभावना से भी जानकार इंकार नहीं कर रहे। जिन तीन राज्यों में चुनाव आसन्न हैं उनमें से हरियाणा को लेकर भाजपा काफी आशान्वित है। महाराष्ट्र में भी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस – एनसीपी के खराब प्रदर्शन से भाजपा की उम्मीदें बढ़ गई हैं। वहीं, झारखंड में भाजपा स्थानीय समीकरणों को काफी पहले से साधने में जुट गई थी। माना जा रहा है कि आजसू जैसे दलों का साथ लेकर भाजपा ने विरोधी गठबंधनों की काट खोज ली है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights