Saturday, March 14, 2026
Homeबिलासपुरबिलासपुर: नगर निगम के अभियंता PK पंचायती मारपीट मामले में लामबंध हुए...

बिलासपुर: नगर निगम के अभियंता PK पंचायती मारपीट मामले में लामबंध हुए अधिकारी-कर्मचारी…गिरफ्तारी की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन…दिया उग्र आंदोलन की चेतावनी…

बिलासपुर। कार्यपालन अभियंता पंकज कुमार पंचायती से मारपीट की घटना को लेकर निगम के अधिकारी व कर्मचारी लामबंध हो गए हैं। स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ के बैनर तले निगम के अधिकारी व कर्मचारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मेयर, कलेक्टर व एसपी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कलेक्टर, एसपी व मेयर ने घटना की निंदा करते हुए जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होने की बात कही।

मंगलवार की सुबह मार्निंग वाक पर निकले निगम के कार्यपालन अभियंता पीके पंचायती के ऊपर गौरव पथ पर कुछ युवकों ने अचानक हमला कर दिया। इससे कार्यपालन अभियंता पीके पंचायती को गंभीर चोटें आई है। अपोलो हास्पिटल में पीके पंचायती को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से निगम के कर्मचारियों व अधिकारियों में आक्रोश है। स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष भोजराम नायडू के नेतृत्व में निगम के अधिकारी व कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान निगम परिसर में भी सभी अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा घटना के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई। इसके बाद विकास भवन से रैली निकालकर मेयर किशोर राय, कलेक्टर संजय अलंग व एसपी प्रशांत अग्रवाल को ज्ञापन सौंपकर मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष भोजराम नायडू ने कहा कि निगम प्रशासन द्वारा 24 घंटे अलर्ट रहकर नगरवासियों को पानी, सड़क, नाली, प्रकाश जैसी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाती है। निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा किसी भी स्थिति व परिस्थिति में शहरवासियों की सुविधाओं को सर्वोपरि रखकर हर समय कार्य किया जाता है। इसके बाद भी निगम के अधिकारियों पर इस तरह जानलेवा हमला करना घोर अपराध है। इस दौरान निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने विनम्रता पूर्वक आग्रह करते हुए मेयर किशोर राय, कलेक्टर संजय अलंग व एसपी प्रशांत अग्रवाल को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की। निगम के विरोध प्रदर्शन करीब एक बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

करेंगे उग्र आंदोलन

स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष भोजराम नायडू ने सभी घटना में जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। कार्यपालन अभियंता पीके पंचायती पर हमला करने वालों पर कड़ी कार्रवाई व गिरफ्तारी नहीं होने पर महासंघ द्वारा उग्र आंदोलन करने की बात कही गई है।

कमिश्नर ने की कलेक्टर एसपी से चर्चा

घटना की जानकारी मिलते ही कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय कार्यपालन अभियंता पीके पंचायती को देखने अपोलो हास्पिटल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपोलो प्रबंधन से बातचीत कर बेहतर इलाज सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद मामले को लेकर कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने कलेक्टर संजय अलंग व एसपी प्रशांत अग्रवाल सहित शासन स्तर पर चर्चा करते हुए आरोपियों के खिलाफ जल्द कड़ी कार्रवाई के साथ गिरफ्तारी होने की बात कही।

अधिकारी व कर्मचारी पहुंचे अपोलो हास्पिटल

रैली व विरोध प्रदर्शन के बाद शाम 6 बजे निगम के सभी अधिकारी व कर्मचारी अपोलो हास्पिटल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कार्यपालन अभियंता पीके पंचायती व उनके परिवार से मिलकर उनके सभी परिस्थितियों में साथ खड़े होने की बात कही। इस दौरान निगम के सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने कार्यपालन अभियंता पीके पंचायती के जल्द ठीक होने की कामना की।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights