Friday, March 13, 2026
Homeदेशघर बैठे सीधे आपके बैंक अकाउंट में आ जाएगा प्रॉविडेंट फंड (PF)...

घर बैठे सीधे आपके बैंक अकाउंट में आ जाएगा प्रॉविडेंट फंड (PF) का पैसा, बस ऐसे करना होगा आवेदन…

अभी हाल में ही पीएफ (PF) को लेकर सरकार ने नियम बदल दिए हैं। पीएफ सदस्यों को पेंशन या एडवांस लेना है तो ऑफलाइन क्लेम फार्म जमा करने का सिस्टम बंद कर दिया है। ईपीएफओ ऑनलाइन ही क्लेम फार्म स्वीकार करेगा। ऑनलाइन क्लेम फार्म में ओटीपी अनिवार्य कर दिया गया है इसलिए ईपीएफओ ने सभी सदस्यों को हिदायत दी है कि ओटीपी न आए तो दोबारा क्लेम फार्म की औपचारिकता करें।

अगर आप भी प्रॉविडेंट फंड (PF) में से एडवांस, पूरा या थोड़ा पैसा निकालना चाहते हैं तो घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अब पीएफ से पैसा निकालने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। आपका पीएफ का पैसा आवेदन करने के बाद अकाउंट में सीधे करीब 5 से 10 दिन में आ जाएगा। जानें क्या है ऑनलाइन अप्लाई करने का तरीका..

ऐसे करना होगा आवेदन

ईपीएफओ (EPFO) की वेबसाइट https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाएं। अपना यूएएन (UAN) नंबर, पासवर्ड और कैप्चा डालकर लॉग-इन करें। मैनेज (Manage) पर क्लिक करें। केवाईसी (KYC) ऑप्शन पर सारी जानकारी चेक कर लें। ऑनलाइन सर्विस (Online Services) पर क्लिक करें। एक ड्रॉप मेन्यू खुलेगा। इसमें से क्लेम (Claim) पर क्लिक करें। अपने क्लेम फॉर्म को सबमिट करने के लिए Proceed For Online Claim पर क्लिक करें।

पीएफ से निकाल सकते हैं एडवांस

‘I Want To Apply For’ में जाएं। इसमें से full EPF Settlement, EPF Part withdrawal (loan/advance) या pension withdrawal के ऑप्शन का चुनाव करें। इसे भरने के करीब 5 से 10 दिन में ईपीएफओ पर रजिस्टर्ड बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर हो जाएंगे। इसकी जानकारी आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस (SMS) के जरिए भी मिल जाएगी। अगर आपका ईपीएफ खाता आधार से लिंक है तो ही आप ऑनलाइन पैसा निकालने के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights